दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से नकली नोट चलाने की एक बड़ी घटना सामने आई है। चरोदा स्थित एक बेकरी में एक युवक ने ₹500 का नकली नोट देकर आइसक्रीम खरीदने की कोशिश की, लेकिन बेकरी संचालक की सतर्कता से उसकी यह साजिश नाकाम हो गई और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
घटना चरोदा के ज्योति विद्यालय के पास स्थित जलाराम बेकरी की है, जहां विवेक कुलश्रेष्ठ नामक दुकानदार ने जब ₹500 का नोट पकड़ा तो उसे उसकी छपाई पर शक हुआ। तत्काल उसने पुलिस को सूचना दी। सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली।
पुलिस को आरोपी के पास से मिले नकली नोट:
₹500 के 18 नकली नोट, जिनमें अलग-अलग सीरियल नंबर थे
₹200 के 11 नकली नोट, जिनमें से कुछ एक ही सीरियल नंबर के थे
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेंद्र सिंह बताया, जो मूलतः महासमुंद जिले के सरायपाली का निवासी है और फिलहाल रायपुरा रामनगर, डीडी नगर थाना क्षेत्र में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले भी इसी बेकरी से नकली नोट चलाए थे।
बेकरी संचालक विवेक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि चार दिन पहले भी नरेंद्र सिंह ने ₹200 के चार नकली नोट देकर सामान खरीदा था। जब वह दोबारा दुकान में आया तो संचालक ने उसे पहचाना और इस बार हेलमेट व बाइक की पहचान के आधार पर पुलिस को बुलाया।
थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 179, 180 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से नकली नोटों के अलावा एक मोटरसाइकिल और एक लेदर बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पीछे किसी बड़े नकली नोट गिरोह का हाथ है या नहीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...