रायपुर, 22 अप्रैल 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को मुंबई में आयोजित दो प्रमुख राष्ट्रीय औद्योगिक आयोजनों में भाग लेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से प्रस्तुतिकरण करेंगे और देशभर के निवेशकों से मुलाकात कर राज्य में निवेश आमंत्रित करेंगे।
23 अप्रैल: टेक्सटाइल उद्योग से संवाद
मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में शामिल होंगे, जिसका आयोजन क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा किया गया है। यह शो भारत के वस्त्र उद्योग का एक प्रतिष्ठित मंच है। मुख्यमंत्री यहां वस्त्र क्षेत्र में राज्य सरकार की नई नीतियों, प्रोत्साहनों और सुविधाओं को उजागर करेंगे। इस दौरान कुछ कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की संभावना भी जताई गई है।
24 अप्रैल: स्टील समिट में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रस्तुतीकरण
मुख्यमंत्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इस मंच पर इस्पात उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ में विकसित अधोसंरचना, नवाचार और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग में होगी सीधी बातचीत
इसी दिन आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। चर्चा के प्रमुख विषयों में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक सपोर्ट, श्रम नीति और सिंगल विंडो क्लियरेंस शामिल रहेंगे।
राज्य पवेलियन में दिखेगा नया छत्तीसगढ़
मुंबई के बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भी अवलोकन करेंगे। यहाँ राज्य की अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन और विविध निवेश अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा।
मीडिया से संवाद भी होगा
मुख्यमंत्री साय 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे औद्योगिक नीति की प्रमुख विशेषताओं और राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन रणनीति साझा करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...