देश के 12 राज्यों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों को लेकर प्रचार थम चुका है. इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं. इस पर 13 नवंबर को मतदान होना है. इसके साथ 12 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर भी इस मतदान होगा. चुनाव आयोग ने देश के 15 राज्यों में बीते माह 15 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की थी.
विधानसभा उपचुनावों में उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को तथा शेष 47 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है. इसके बाद चुनाव ने कुछ राज्यों में तारीखों में बदलाव किया. यूपी के सभी नौ और पंजाब की सभी चार सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान 20 नवंबर किया गया है. केरल की दो सीटों में से पलक्कड़ में भी मतदान अब 13 की बजाय 20 नवंबर को होना है. अन्य सीटों पर चुनाव की तिथि को बरकरार रखा गया है.
बंगाल की छह और केरल की सीट को शामिल किया गया
देश में 12 ऐसे राज्य है,जहां पर 13 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मतदान होना है. इसमें असम की पांच विधानसभा सीट, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, गुजरात की एक, कर्नाटक की तीन, मध्य प्रदेश की दो, मेघालय की एक, राजस्थान की सात, सिक्किम की दो, बंगाल की छह और केरल की सीट को शामिल किया गया है. इसके साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी 13 नवंबर को वोटिंग होनी है. यहां से कांग्रेस के टिकट पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव में खड़ी हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होने है, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल हैं.
इसके साथ यूपी नौ सीटों पर भी 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. इसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदर की और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...