Google Analytics Meta Pixel सक्ति जिले में योजनाओं की हकीकत जानने पहुंचे मुख्यमंत्री, खाट पर लगाई चौपाल - Ekhabri.com

सक्ति जिले में योजनाओं की हकीकत जानने पहुंचे मुख्यमंत्री, खाट पर लगाई चौपाल

रायपुर, 05 मई 2025: सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सक्ति जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। उन्होंने पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। बड़ी संख्या में ग्रामीण चौपाल में शामिल हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर अपनी समस्याएं व सुझाव साझा किए।

 

 

IMG 20250505 WA0018

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने जोर दिया कि जनसरोकार और जनसुनवाई ही सुशासन की नींव हैं।

 

पीएम आवास लाभार्थी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री

 

चौपाल के बाद मुख्यमंत्री पीएम आवास योजना की लाभार्थी सोनाई बाई के निर्माणाधीन घर पहुंचे। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता देखी और लाभार्थी से चर्चा की। सोनाई बाई ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिल रही है, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिलती है।

IMG 20250505 WA0020

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत उनके घर में नल से पानी की उपलब्धता भी देखी। उन्होंने कहा कि अब गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं, जो एक बड़ी सफलता है।

 

15 मई तक कराएं सर्वे में नाम दर्ज: मुख्यमंत्री की अपील

 

चौपाल में ग्रामीणों ने नए आवास की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 मई तक सर्वे कार्य चल रहा है। उन्होंने सभी पात्र लोगों से अपील की कि वे सर्वे में नाम दर्ज कराएं, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को आवास से वंचित न रहना पड़े।

Read Also  अनुच्छेद 370 पर फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल एक छत देने की नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा देने की पहल है।

 

जनसंवाद और पारदर्शिता ही सुशासन की पहचान

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि खुद हितग्राहियों के घर जाकर योजनाओं का असर जांचते हैं, तभी सुशासन की सच्ची तस्वीर सामने आती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है, जिससे जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *