रायपुर, 5 मई 2025:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम मदनपुर पहुंचे। उन्होंने समाधान शिविर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार आम जनता से सीधे जुड़ने और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का प्रभावी जरिया है। उन्होंने बताया कि बिना पूर्व सूचना प्रदेश के किसी भी कोने में जाकर वस्तुस्थिति जानना और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने “मोदी की गारंटी” के तहत किए गए हर वादे को पूरा किया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य मिला और महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला।
अब गांवों में मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं
24 अप्रैल से राज्य की 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। ग्रामीणों को अब दस्तावेज, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव में ही मिल सकेगी। साथ ही, अब भूमि रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी एक घंटे से कम समय में पूरा हो जाएगा।
पीएम आवास की पात्रता शर्तों में छूट
सरकार ने पीएम आवास योजना की पात्रता में बदलाव करते हुए अब 5 एकड़ असिंचित या 2.5 एकड़ सिंचित भूमि वाले, दोपहिया वाहनधारी और 15 हजार रुपये मासिक आय वाले हितग्राहियों को भी योजना में शामिल किया है।
डबल इंजन सरकार से मिल रहा भरपूर समर्थन
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से कोरबा से पेंड्रा और धरमजयगढ़ तक नई रेललाइन जैसी अनेक परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जो राज्य के विकास को गति देंगी।
योजनाओं से बदली ग्रामीणों की ज़िंदगी
शिविर में शामिल हितग्राहियों ने बताया कि शासन की योजनाओं ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। राजनंदिनी डोंगरे को पक्का मकान मिला, रमाबाई पैकरा ने महतारी वंदन योजना की 15 किश्तें सुकन्या समृद्धि योजना में लगाई, और किसान कन्हैया लाल को जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड और प्रमाणपत्र मिला।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...