Google Analytics Meta Pixel कौन हैं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह - Ekhabri.com

कौन हैं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में छिपे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिसमें 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई की जानकारी देने के लिए भारतीय सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें न केवल ऑपरेशन की सफलता को उजागर किया गया, बल्कि कट्टरपंथी सोच को भी करारा जवाब दिया गया।

 

 

 

पहलगाम में आतंकियों ने धर्म के आधार पर पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें उनका निशाना विशेष रूप से हिंदू पुरुष थे। इस जघन्य कृत्य के जवाब में भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन की योजना बनाई। इस ऑपरेशन का नामकरण स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिन्होंने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। यह नाम हिंदू संस्कृति में सुहाग की निशानी सिंदूर से प्रेरित है, जो आतंकियों की कायराना हरकतों के खिलाफ एक प्रतीकात्मक जवाब भी था। देर रात शुरू हुए इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई की खबर जब पहलगाम हमले के पीड़ितों तक पहुंची, तो उनके जख्मों को थोड़ी राहत मिली। एक पीड़ित परिवार की महिला ने कहा, “यह खबर सुनकर ऐसा लगा जैसे हमने खुद उन आतंकियों को सजा दी हो।”

 

 

 

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी साझा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें दो महिला सैन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इन महिला अधिकारियों का चयन उन कट्टरपंथियों के लिए एक सशक्त संदेश था, जो धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करते हैं।

Read Also  गर्भवती पत्नी को बिल्ली ने मारा पंजा, तो पति ने पत्थर से कुचलकर ले ली जान

 

 

 

गुजरात की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की एक प्रेरणादायक हस्ती हैं। वह सेना के संचार और सूचना प्रणाली की जिम्मेदारी संभालती हैं। सोफिया का नाम तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने 18 देशों की मल्टीनेशनल आर्मी ड्रिल में भारत का नेतृत्व किया। इस ड्रिल में 40 भारतीय सैनिक शामिल थे। सोफिया के परिवार का सेना से गहरा नाता रहा है। उनके दादा सेना में सेवारत थे, जबकि उनके पिता ने धार्मिक शिक्षक के रूप में सेना में योगदान दिया। सोफिया की शादी मैकेनाइज्ड इन्फ्रेंट्री के अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से हुई है, और उनका एक बेटा समीर कुरैशी है। देश सेवा का जज्बा सोफिया के खून में है, और वह अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं।

 

 

 

 

वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह का नाम भारतीय वायुसेना की सबसे कुशल हेलीकॉप्टर पायलटों में शुमार है। उनके पास 2500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। एक इंटरव्यू में व्योमिका ने अपने बचपन का एक किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया, “जब मेरी टीचर ने पूछा कि व्योमिका का मतलब क्या है, तो मैंने कहा कि व्योम यानी आसमान। तभी पीछे से किसी ने कहा कि आसमान की मालकिन। टीचर ने कहा कि एक दिन तुम आसमान पर राज करोगी। बस, तभी से मैंने पायलट बनने का सपना देखा।” व्योमिका ने अपने इस सपने को हकीकत में बदला। नवंबर 2020 में अरुणाचल प्रदेश की त्रासदी के दौरान उन्होंने लोगों को सुरक्षित निकाला, तो 2021 में 21,650 फीट ऊंची माउंट मणिरंग चोटी को फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्हें चीफ ऑफ एयर स्टाफ और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *