मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने पेंडिंग पड़े कामों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। इसके साथ-साथ आपको अपने घर की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन खत्म होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बेवजह झड़प हो सकती है। आपको आज अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार में समस्याओं को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप सामाजिक क्षेत्र में अच्छा नाम कमाएंगे। यदि आपके बिजनेस में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने काम को लेकर बेवजह तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।
सिंह राशि : आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप किसी को सलाह देने से बचें। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बेवजह कामों को लेकर टेंशन रहेगी। बिजनेस के सिलसिले में आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको किसी दुर रह रहे परिजन की याद सताएगी। आप अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी माताजी का कोई पुराना रोग उभर भर सकता है, जो आपको परेशानी देगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपको संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी, लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। भाई व बहनों से आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद में उलझ सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। कानूनी मामला आज आपको खुशी दे सकता है। आप किसी परिजन से धन उधार लेने से बचे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए आज पछतावा होगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों व सगे संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई इनकम का सोर्स भी बढ़ सकता है। सिंगल लोग जिसे प्यार करते हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में पूरा ध्यान देकर ही कामों को करना होगा। राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको पुराने किए गए कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने भाइयों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
आज का राशिफल
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...









