Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक का रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी और दोनों एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपनी बुद्धि द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अवश्य हासिल करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन किसी अहम मुददे पर आज आपको अपने परिवार के बारे सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आपको अपनी बुद्धि से ही अपने घर परिवार के भी निर्णय को लेना होगा। यदि किसी के विवाह संबंधित फैसला लेना हो, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कार्य क्षेत्र में समय पर कार्य पूरा ना करके देने के कारण कुछ समस्या होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपके अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। सांयकाल के समय यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जो लोग सट्टेबाजी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जहां परिवार के छोटे बच्चे भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आप आत्मनिर्भर होकर जिस पर कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उसके लिए बेहतर अवसर आ सकता है और उसे परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से कोई पसंदीदा कार्य मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और वह भी आपकी मदद करते नजर आएंगे और आपके काम से प्रसन्न होकर आज वह आपकी वेतन वृद्धि भी कर सकते है, लेकिन यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आज आपको परेशानी हो सकती है, जिसके लिए आपको किसी को कुछ धन भी देना पड़ सकता है, जो लोग ससुराल पक्ष से धन लाभ की उम्मीद कर रहे थे, तो उन्हें आज वह मिलना मुश्किल है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी मनपसंद इच्छा की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज दिन और दिनों की तुलना मे बेहतर रहने वाला है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार की कुछ नयी डीलों को फाइनल करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी आप उन्हें सफल कर पाएंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से यदि कुछ गिले-शिकवे थे, तो वह दूर होंगे और पारिवारिक एकता बढ़ेगी, जो लोग व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह भी उनके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग किसी बीमारी से ग्रस्त थे, आज उनके कष्टों में सुधार हो सकता है।

कन्या राशि : आज आपका मन कुछ उलझन भरा रहेगा, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, जो लोग किसी से उधार या लोन लेना की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उन्हें आसानी से मिल जाएगा, लेकिन उसे उन्हें अपने उस धन को व्यापार में ही लगाना होगा। यदि इधर-उधर लगाया, तो वह धन ऐसे ही समाप्त हो जाएगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं व अपने कीमती सामानों का ध्यान रखे, नही तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। जो लोग रोजगार की तलाश मे इधर उधर भटक रहे है, उन्हे आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए विभिन्न स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। बीते समय में यदि आपने धन का निवेश किया था, तो आज आपको उसमें लाभ हो सकता है, जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनका यह सपना पूरा हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने भाई बहनों से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपके रिश्तों में दरार डाल सकते है। जीवन साथी से आज आपको सहयोग व सानिध्य में भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपके लिए आपका कोई परिजन समय पर मदद दे सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास और गहरा होगा। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको भी आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि : आज आपको अपने घर परिवार में चल रही कलह के कारण परेशानी होगी, लेकिन यदि आज उसका समाधान करने को मिले, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में भी आपके कुछ अटकी हुई योजना सक्रिय नजर आएंगी, जिन पर आपको फोकस करना होगा, तभी आप उनको सफल कर पाएंगे। आज आपको अपने माता-पिता द्वारा कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ समस्याओं के लिए उनके गुरुजनों से भी सलाह मशवरा करना होगा, तभी आप उनका समाधान खोज सकेंगे।

धनु राशि : आज आपको जो मानसिक समस्याएं चल रही थी, आपको उनसे छुटकारा मिल सकता है, जिसके लिए आप अपने पिताजी अथवा अपने भाई से सलाह मशवरा करेंगे। आज सायंकाल के समय आपकी धार्मिक आयोजनों के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर आपके परिजन भी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपके किसी परिजन की ओर से आपको कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे, उनके प्रतिक्षा आप  लंबे समय से कर रहे थे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की आज सराहना होगी।

मकर राशि : आज आपके लिए अचानक से धन लाभ की स्थिति बन सकती है, इसलिए आज आपको अपने व्यापार में आंख व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा। यदि आज आपने किसी डील को किसी के कहने पर फाइनल किया, तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है, जो लोग किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो  वह उस धन को उतार पाने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको बाहरी खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो सायंकाल के समय आपको पेट दर्द, अपच, आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्या ग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आज उनका अपने साथी से किसी ऐसी बात पर झगडा हो सकता है, जो गलत होगी, लेकिन वह उन्हें समझाने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण दोनों के बीच कोई वाद विवाद हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। जहां के कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आपको वहा भी किसी से अपने मन की बातों  को साझा नहीं करना है, नहीं तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं। आज आपकी संतान यदि किसी नौकरी में कार्यरत है, तो उनको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि : आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपकी कुछ ऐसी डील होंगी, जिनसे आपको लाभ होगा वह आज आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करेंगे, जिसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा करके ही करना बेहतर रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...