Google Analytics Meta Pixel वर्षा पूर्व तैयारी: नगरीय निकायों को नालों की सफाई व बाढ़ नियंत्रण के निर्देश - Ekhabri.com

वर्षा पूर्व तैयारी: नगरीय निकायों को नालों की सफाई व बाढ़ नियंत्रण के निर्देश

रायपुर, 13 मई 2025।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को वर्षा ऋतु पूर्व तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। परिपत्र के माध्यम से विभाग ने नालों और नालियों की समयपूर्व गहराई से सफाई, अतिक्रमण हटाने, और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।

IMG 20250513 WA0029
IMG 20250513 WA0029

विभाग ने नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका व नगर पंचायत सीएमओ को निर्देशित किया है कि बारिश से पहले सभी नालों में जमी गंदगी की गहराई तक सफाई हो और पानी निकासी के रास्तों में मौजूद किसी भी प्रकार के कच्चे-पक्के अतिक्रमणों व अवरोधों को तत्काल हटाया जाए।

 

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि पेड़ों पर लगे बोर्ड्स, साइनेजेस, बिजली के तार, विज्ञापन और हाइटेंशन लाइनों को भी हटाया जाए, जिससे आपदा के समय खतरा न हो।

 

स्थायी व अस्थायी बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था के निर्देश:

परिपत्र में सभी निकायों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और वहां नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने को कहा गया है। ये कक्ष 24 घंटे संचालित हों और इनका हेल्पलाइन नंबर व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए।

 

निचली बस्तियों में अस्थाई सुरक्षित स्थल चिन्हित होंगे:

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि निचली बस्तियों व संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का चिन्हांकन कर, प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था की जाए। साथ ही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो और संभावित संक्रामक रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय किया जाए।

 

निर्माण कार्य से जल निकासी बाधित न हो:

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि निर्माणाधीन नालों में पानी के प्रवाह में रुकावट न आए, इसके लिए निर्माण सामग्री को हटाया जाए और नदी या अन्य जलस्रोतों के प्रदूषण से बचाव किया जाए।

Read Also  मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

 

कड़ाई से पालन अनिवार्य:

नगरीय निकायों को वर्षा के दौरान नागरिक सुविधाएं बाधित न हों, इसके लिए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *