रायपुर, 13 मई 2025:सुशासन तिहार के तहत 9 मई को बल्दाकछार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणाओं पर अब ज़मीनी स्तर पर अमल शुरू हो गया है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महानदी तटबंध निर्माण और हाई मास्ट लाइट की स्थापना के लिए सर्वे प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
प्रत्येक वर्ष महानदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाले बल्दाकछार ग्राम को कटाव से बचाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा पक्के तटबंध का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रारंभिक सर्वे के अनुसार लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे क्षेत्र में 5 मीटर स्लांट हाइट के साथ सीमेंट-कांक्रीट का मजबूत तटबंध बनाया जाएगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 888 लाख रुपये बताई गई है।
IMG 20250513 WA0026
गांव की गलियों में फैलेगा उजाला
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप, क्रेड़ा विभाग ने बल्दाकछार गांव में हाई मास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरों की टीम ने सरपंच और ग्रामीणों के सहयोग से गुड़ी चौक और कमारपारा को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया है। प्रस्तावित प्राक्कलन स्वीकृति के लिए तैयार किया जा रहा है।
जनता की आवाज पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनकर घोषणाएं की थीं। प्रशासन द्वारा की जा रही तेज़ कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि सरकार घोषणाओं को सिर्फ औपचारिकता नहीं मानती, बल्कि ज़मीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।
सुशासन की दिशा में ठोस कदम
बल्दाकछार में तटबंध और लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की पहल न केवल ग्राम की सुरक्षा और विकास को सुनिश्चित करेगी, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का भी प्रतीक है। यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ में सुशासन अब केवल नारा नहीं, बल्कि एक साकार होती प्रक्रिया है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...