Google Analytics Meta Pixel गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- 2026 तक छत्तीसगढ़ होगा नक्सल मुक्त - Ekhabri.com

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- 2026 तक छत्तीसगढ़ होगा नक्सल मुक्त

बीजापुर | 15 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के अत्यंत संवेदनशील गांव गलगम पहुंचे, जहां उन्होंने सीआरपीएफ जवानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर हालिया नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर बधाई दी। करेगुट्टा पहाड़ी पर 21 दिन चले इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 31 कुख्यात माओवादियों को मार गिराया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस और समर्पण को सलाम करते हुए कहा, “आप जैसे जांबाजों की वजह से ही हम यह लड़ाई जीत पा रहे हैं।”

 

साय ने बताया कि गलगम और करेगुट्टा जैसे इलाकों को अब सुरक्षित बनाया जा रहा है। उन्होंने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों से जवानों का उत्साहवर्धन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार को डेढ़ साल हुए हैं और हमने इस दौरान सुशासन की नींव रखी है। आप 44 डिग्री की गर्मी में ऑपरेशन करते हैं, यह साहस अभूतपूर्व है।” उन्होंने बस्तर में बनाए जा रहे सुरक्षा कैंपों को ‘सुविधा कैंप’ बताया, जो अब गांवों तक बिजली, स्वास्थ्य, स्कूल और मोबाइल टॉवर जैसी सुविधाएं पहुंचा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि मूलेर पहला ऐसा इलाका था जहां हमारी सरकार ने सबसे पहले कैंप खोला और अब वहां सुविधाओं की बाढ़ है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों को सफल बताया।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सलमुक्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने ‘नियद नेल्ला नार’ योजना को स्थानीय समुदायों से जोड़ने वाली कड़ी बताया।

Read Also  जशपुर में 'स्वस्थ माता-तंदुरुस्त बच्चा' अभियान का शुभारंभ 

 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और पीएम आवास योजनांतर्गत स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में विकास को गति देगी।

 

गलगम कैम्प में जवानों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ भोजन भी किया और भारत माता के जयकारों के साथ देशभक्ति का जोश भर दिया।

 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि सुशासन तिहार के अंतर्गत गलगम समाधान शिविर में 1590 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश वन अधिकार पत्र से जुड़े हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *