गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 19 मई 2025: सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए, लेकिन जल्दी ही यह हैरानी आत्मीय स्वागत में बदल गई। ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला, तेंदू फल की टोकरी और फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

गांव के मिडिल स्कूल परिसर में महुआ पेड़ की छांव में लगी चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा,
“सरकार कैसे काम कर रही है, यह जानने मैं स्वयं आपके घर आया हूं। जो भी परेशानी है, निःसंकोच बताइए।”

पानी टंकी की अनदेखी पर जताई नाराजगी
चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री की नजर गांव की ओवरफ्लो होती पानी टंकी पर पड़ी। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कहा—
“या तो काम करो, या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।”
महतारी वंदन योजना से बदल रही महिलाओं की जिंदगी
जनसंवाद के दौरान महिलाओं ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना से मिली राशि से स्व-सहायता समूह बनाकर जैविक खेती कर रही हैं और मंडियों में सब्जियां बेचकर आमदनी अर्जित कर रही हैं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को वर्मी कम्पोस्ट से उगाई गई लाल भाजी भी भेंट की।
स्कूल भवन और मिनी स्टेडियम की घोषणा
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मिडिल स्कूल भवन की मरम्मत और स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। गांव के लिए 179 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने की जानकारी भी दी गई।
मुख्यमंत्री का यह अप्रत्याशित दौरा न सिर्फ प्रशासनिक निरीक्षण था, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी कि सरकार केवल कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर उतरकर काम करती है।
इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...