मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जंगली हाथियों के हमले में तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के सनौसी, डोडा और कोल्हा घटवा बराछ के जंगलों में हुआ, जब ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। मृतकों की पहचान उमेश कोल, देवगनिया बाई और मोहनलाल पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
उमेश कोल (सनौसी कारकी बहरा), देवगनिया बाई (डोडा) और मोहनलाल पटेल (कोल्हा घटवा बराछ) तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। इस दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य ग्रामीणों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) अजय पाण्डेय ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए समूह में जाएं। एडिशनल SP अभिषेक दिवान ने बताया कि शवों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों को जंगल में प्रवेश से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “शहडोल जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों के हमले में तीन ग्रामीणों की मृत्यु का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है।” उन्होंने वन विभाग को हादसे की जांच के निर्देश दिए और प्रत्येक मृतक के आश्रित परिजनों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...