नई दिल्ली, 19 मई 2025 — भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली में किया।
इस कार्यक्रम में कुल 402 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), बीएलओ और उनके पर्यवेक्षक शामिल हैं। पिछले तीन महीनों में आयोग ने देशभर के 3,000 से अधिक निर्वाचन कर्मियों को IIIDEM में प्रशिक्षण प्रदान किया है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रतिभागियों के निर्वाचन कार्यों की सराहना करते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24(क) और 24(ख) के तहत प्रथम और द्वितीय अपीलों की जानकारी मतदाताओं तक पहुँचाने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या हटाए जाने के मामलों में प्रथम अपील जिलाधिकारी अथवा कार्यपालक दंडाधिकारी के पास और द्वितीय अपील राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के पास की जा सकती है। झारखंड में SSR प्रक्रिया (6 से 10 जनवरी 2025) के दौरान कोई अपील दर्ज नहीं हुई थी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित सभी प्रमुख अधिनियमों एवं नियमों — जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और 1951; निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960; तथा निर्वाचन संचालन नियम, 1961 — पर आधारित सत्र रखे गए हैं। इन सत्रों में फॉर्म 6, 7 और 8 भरने का व्यावहारिक अभ्यास, घर-घर सर्वेक्षण का अनुकरण, केस स्टडी, भूमिकाओं का अभिनय तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप (VHA) और अन्य डिजिटल टूल्स का प्रशिक्षण भी शामिल है।
इसके अतिरिक्त, ईवीएम और वीवीपैट के तकनीकी प्रदर्शन और मॉक पोल प्रक्रिया का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के फील्ड स्तर के निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण भी मई के अंतिम सप्ताह में इसी संस्थान में आयोजित किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 18, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 19, 2026 /
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...