Google Analytics Meta Pixel साउथ अफ्रीकी छात्रा की रायपुर में सफल सर्जरी, देश में मचा उत्साह - Ekhabri.com

साउथ अफ्रीकी छात्रा की रायपुर में सफल सर्जरी, देश में मचा उत्साह

रायपुर, 20 मई 2025।पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में दक्षिण अफ्रीका की 21 वर्षीय छात्रा की लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी (गाल ब्लैडर सर्जरी) सफलता पूर्वक की गई। यह छात्रा रायपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में बीएससी साइकोलॉजी की छात्रा है और उसे पेट दर्द और पित्ताशय की पथरी की समस्या थी।

 

छात्रा ने अपने देश वापस लौटकर इलाज कराने की बजाय भारत के डॉक्टरों पर विश्वास जताते हुए रायपुर में ही सर्जरी कराना तय किया। जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने यह ऑपरेशन बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूरा किया और मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुकी है।

 

 

 

✅ विदेशी छात्रा का भरोसा, “भारत के डॉक्टरों पर है हमें पूरा विश्वास”

 

छात्रा के अटेंडर सिबोनेलो सनेलिस जुंगु ने कहा – “जब भारत के डॉक्टर दक्षिण अफ्रीका में मरीजों का सफल इलाज कर सकते हैं, तो हमने भी यहीं इलाज कराने का निर्णय लिया। हमें यहां की स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है।

 

 

 

सर्जरी टीम की मेहनत और सरकारी योजनाओं का लाभ

 

जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह के अनुसार, छात्रा को 6 मई की रात पेट में तेज दर्द, उल्टी और भूख न लगने की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पथरी की पुष्टि के बाद मरीज को अम्बेडकर अस्पताल लाया गया। यहां पर विशेषज्ञ टीम द्वारा पूरी जांच और न्यूनतम चीरे के साथ लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी की गई। यह प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के संपन्न हुई।

 

Read Also  कोरबा जिले में अब तक 8 हजार 570 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

डॉ. विवेक चौधरी (डीन) और डॉ. संतोष सोनकर (अधीक्षक) ने सर्जरी प्रक्रिया को शीघ्र और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग किया।

 

 

 

क्या है लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी?

 

यह एक आधुनिक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें गाल ब्लैडर (पित्ताशय) को शरीर से हटाया जाता है। इसमें छोटे-छोटे चीरे लगाकर कैमरे और उपकरणों की मदद से ऑपरेशन किया जाता है। इस प्रक्रिया से कम दर्द, जल्दी रिकवरी और अस्पताल में कम समय लगता है।

 

 

 

ऑपरेशन टीम में शामिल रहे:

 

  • डॉ. मंजू सिंह

  • डॉ. अमित अग्रवाल

  • डॉ. मनीष साहू

  • डॉ. अंजलि जालान

  • डॉ. आयुषी गोयल

*डॉ. पूजा जैन

एनेस्थीसिया टीम: डॉ. प्रतिभा शाह, डॉ. मंजुलता टंडन

 

 

 

🆓 मुफ्त है यह सर्जरी, सरकार की योजना के अंतर्गत

 

डॉ. संतोष सोनकर ने जानकारी दी कि अम्बेडकर अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक हर्निया, एपेंडेक्टोमी, हाइडैटिड सिस्ट, जैसे सभी ऑपरेशन नियमित रूप से होते हैं और ये शासन की स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई तेज

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *