Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में होटल प्रबंधन संस्थान ने रचा 100% प्लेसमेंट का इतिहास - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में होटल प्रबंधन संस्थान ने रचा 100% प्लेसमेंट का इतिहास

रायपुर, 20 मई 2025:छत्तीसगढ़ के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई दिशा देने की राज्य सरकार की पहल अब साकार रूप ले चुकी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है राज्य होटल प्रबंधन संस्थान नया रायपुर, जो न सिर्फ युवाओं को पेशेवर शिक्षा दे रहा है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में 100% प्लेसमेंट दिलाकर सफलता की नई मिसाल भी रच रहा है।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. के मार्गदर्शन में यह संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस संस्थान की स्थापना युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी, जो अब पूरी तरह साकार हो रही है।

 

संस्थान की विशेषताएं और पाठ्यक्रम

 

संस्थान में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी फैकल्टी और मजबूत इंडस्ट्री-कनेक्ट मौजूद है। यहां निम्नलिखित चार प्रमुख पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं:

 

  • तीन वर्षीय बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (जेएनयू, नई दिल्ली से संबद्ध)

  • एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स:

 

  • फूड प्रोडक्शन

  • हाउसकीपिंग ऑपरेशन

  • फूड एंड बेवरेज सर्विस

 

डिप्लोमा कोर्स की खासियत यह है कि छात्र एक साल के भीतर ही देश के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में नौकरी पाने लगते हैं।

 

बीएससी बैच का शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड

 

अब तक बीएससी की तीन बैच पासआउट हो चुकी हैं और सभी विद्यार्थियों को देश की नामी कंपनियों में रोजगार मिला है।

2024-25 की बैच में 44 छात्रों को आईटीसी होटल्स, ताज होटल्स, मेफेयर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, ल मेरिडियन, रिलायंस रिटेल, जुबिलेंट फूड वर्क्स जैसी कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं। इनमें से 25 छात्रों को मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में चयनित किया गया है, जिन्हें प्रशिक्षण के बाद असिस्टेंट मैनेजर का पद मिलेगा।

Read Also  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी

 

डोमिनोज़ में चयन और आकर्षक पैकेज

 

जुबिलेंट फूड वर्क्स (डोमिनोज़) द्वारा 5 छात्रों को असिस्टेंट गेस्ट डिलाइट मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रशिक्षण अवधि में उन्हें मिलेगा:

 

.95 लाख रुपये वार्षिक वेतन

12% वैरिएबल पे

60,000 रुपये डिफर्ड बोनस

 

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छात्रों की चमक

 

संस्थान के छात्र विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

  • एडिबल क्रॉकरी एंड कटलरी बडिंग शेफ प्रतियोगिता

  • एवरेस्ट बेटर किचन कुलिनरी एंड बेकरी चैलेंज

जैसी प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीतकर छात्रों ने संस्थान और राज्य का नाम रोशन किया है।

 

कमजोर वर्ग के छात्रों को भी अवसर

 

संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़कर उन्हें गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा का अवसर दे रहा है।

 

नया सत्र शुरू, दाखिले शुरू

 

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्र संस्थान से जुड़कर हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में शानदार करियर बना सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *