रायपुर, 21 मई 2025 – छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल के तहत राज्य के स्कूलों और शिक्षकों की व्यवस्था को इस तरह से पुनर्गठित किया जाएगा कि छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो और कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के न रहे।
30,700 स्कूलों की हुई जांच, चौंकाने वाले आंकड़े
- राज्य में 30,700 प्राथमिक स्कूलों में औसतन 21.84 छात्र प्रति शिक्षक हैं।
-
13,149 पूर्व माध्यमिक स्कूलों में यह अनुपात 26.2 है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
-
फिर भी 212 प्राथमिक स्कूल शिक्षक विहीन हैं, और 6,872 स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक है।
-
पूर्व माध्यमिक स्तर पर 48 स्कूलों में कोई शिक्षक नहीं है, और 255 स्कूलों में केवल एक शिक्षक कार्यरत है।
-
362 स्कूलों में शिक्षक तो हैं, लेकिन छात्र नहीं हैं।
शहरी इलाकों में भी असंतुलन
- 527 शहरी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात 10 या उससे कम है।
-
1,106 स्कूलों में यह अनुपात 11 से 20 के बीच है।
-
245 स्कूलों में यह अनुपात 40 या उससे अधिक है, जिससे शिक्षकों की भारी कमी का संकेत मिलता है।
युक्तियुक्तकरण के लाभ
- अतिरिक्त शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
-
स्कूल संचालन का खर्च घटेगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।
-
एक ही परिसर में सभी स्तर की शिक्षा मिलने से बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।
-
ड्रॉपआउट रेट कम होगा और एडमिशन प्रक्रिया सरल होगी।
-
अच्छी बिल्डिंग, लैब और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
अफवाहों पर शिक्षा विभाग की सफाई
कुछ शैक्षिक संगठनों द्वारा इस प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों पर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य किसी भी स्कूल को बंद करना नहीं, बल्कि उसे बेहतर बनाना है। यह निर्णय पूरी तरह बच्चों के हित और शिक्षकों की बेहतर तैनाती को ध्यान में रखकर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को न सिर्फ अधिक प्रभावी बनाएगी बल्कि गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार लाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...