फ्रांस में चल रहे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दुनियाभर की मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस लुक्स के साथ छाई हुई हैं। इस बार का कान्स फेस्टिवल भारतीय दर्शकों के लिए खास इसलिए भी रहा क्योंकि बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने यहां अपना डेब्यू किया।
जाह्नवी के इस खास मौके का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे, और जब वह रेड कार्पेट पर आईं तो सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। इस मौके पर जाह्नवी ने अपनी दिवंगत मां और बॉलीवुड की महान अभिनेत्री श्रीदेवी के लुक को रिक्रिएट करने की कोशिश की, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गई।
उनकी वायरल होती तस्वीरों में जाह्नवी के स्टाइल और अंदाज की तुलना श्रीदेवी से की जा रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे मां की यादें फिर से जीवंत हो उठीं। जाह्नवी ने इस डेब्यू लुक के लिए डिजाइनर तरुण ताहीलियानी द्वारा डिज़ाइन की गई खूबसूरत टिशू स्कर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने सिंपल लेकिन एलिगेंट पर्ल नेकलेस के साथ कैरी किया। स्लीक बन और मिनिमल मेकअप ने उनके रॉयल लुक को और निखारा। उनका यह लुक बेहद ग्रेसफुल और दिलकश था।
इसके साथ ही जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग के लिए भी कान्स में मौजूद थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर भी हैं, जो रेड कार्पेट पर जाह्नवी के साथ नजर आए और दोनों ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जाह्नवी को इस खास मौके पर उनकी बहन खुशी कपूर और कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी सपोर्ट किया। उनकी साथ में ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
By User 6 /
May 31, 2026 /
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...