Google Analytics Meta Pixel बस्तर से माओवाद का नामोनिशान मिटा देंगे हमारे जवान: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

बस्तर से माओवाद का नामोनिशान मिटा देंगे हमारे जवान: मुख्यमंत्री

रायपुर, 23 मई 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के बुलंद हौसले और अदम्य साहस से माओवाद का अंत अब दूर नहीं है। मुख्यमंत्री ने ओरछा ब्लॉक के ग्राम बासिंग स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचकर 21 मई को नक्सलियों के खिलाफ चले ऐतिहासिक ऑपरेशन में शामिल डीआरजी, बीएसएफ और जिला बल के जवानों की हौसला अफजाई की।

 

इस ऑपरेशन में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी पहाड़ियों में 27 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें वांछित माओवादी बसवा राजू भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने जवानों को तिलक लगाकर और मोटर बाइक गश्त को हरी झंडी दिखाकर सम्मानित किया।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “फोर्स के शौर्य को नमन है। यह अब तक की सबसे बड़ी माओवादी विरोधी कार्रवाई है।” उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में शांति और विकास की नई शुरुआत हो चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया है, और छत्तीसगढ़ इस दिशा में अग्रसर है।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि शासन द्वारा नेल्लानार और पीएम जनमन जैसी योजनाएं बस्तर में बदलाव ला रही हैं। अब वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्माण गतिविधियों में तेजी आई है, जहां कुछ वर्ष पहले तक पहुंचना भी असंभव था।

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी इस दौरे में शामिल रहे। शर्मा ने कहा कि यह ऑपरेशन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है और इससे बस्तर का भविष्य बदलेगा।

Read Also  पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

 

इस मौके पर जवानों ने मुठभेड़ में जब्त किए गए अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया, जिनमें AK-47, INSAS, BGL लॉन्चर, .303 बंदूकें, 12 बोर रायफल और कार्बाइन शामिल थे।

 

उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम

 

एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा

 

आईजी सुंदरराज पी

 

कलेक्टर नारायणपुर प्रतिष्ठा ममगाईं

 

एसपी प्रभात कुमार

 

अन्य वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय नागरिक

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *