मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ की लागत से छात्रावास भवन व विकास कार्यों का किया लोकार्पण
ओरछा (बस्तर)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों को गस्त के लिए 50 मोटरसाइकिलें सौंपी। जवानों के साथ मुख्यमंत्री ने खुद हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग द्वारा निर्मित 250 सीटर बालक छात्रावास भवन, जल आपूर्ति और विद्युतीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। यह सम्पूर्ण परियोजना लगभग 8 करोड़ एक लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुई है।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को आवास की चाबी, स्वीकृति आदेश और प्रथम किस्त की राशि भी प्रदान की। मनरेगा योजना के तहत एक हितग्राही को नगद राशि दी गई।
मुख्यमंत्री ने नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20-20 हजार रुपए के चेक का भी वितरण किया।
मुख्य बिंदु:
-
50 मोटरसाइकिलें जवानों की गश्त के लिए रवाना
-
250 सीटों वाले छात्रावास भवन का लोकार्पण
-
8 करोड़ से अधिक की लागत वाले विकास कार्य पूरे
-
6 आवास हितग्राहियों को चाबी और राशि प्रदाय
-
महिला योजनाओं के अंतर्गत चेक वितरण










