Google Analytics Meta Pixel शेयर बाजारः सेंसेक्स 92 अंक गिरकर 31,000 के ऊपर, निफ्टी ने होल्ड किया 9100 का स्तर - Ekhabri.com

शेयर बाजारः सेंसेक्स 92 अंक गिरकर 31,000 के ऊपर, निफ्टी ने होल्ड किया 9100 का स्तर

हफ्ते के पहले दिन प्री-ओपन ट्रेड में शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही थी लेकिन स्टॉक मार्केट खुलते ही गिरावट पर आ गए हैं. बाजार खुलन से पहले सेंसेक्स में भी अच्छी बढ़त थी और निफ्टी में भी हल्की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था. वित्त मंत्री के पिछले दिनों में किए गए एलानों का आज बाजार पर असर देखा जा रहा है और बाजार का सेंटीमेंट बेहतर होने के बावजूद बाजार गिरावट पर खुले. हालांकि डिफेंस के लिए किए गए वित्त मंत्रालय के एलानों के बाद आज डिफेंस शेयरों में उछाल देखा जा रहा है.

बाजार खुलते ही गिरावट के लाल निशान में आ गया और 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 92.44 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 31,005.29 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी में शुरुआती ट्रेड में 30 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 9106.85 पर कारोबार कर रहा था.

आज शुरुआत में निफ्टी का हाल देखें तो 16 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था और 34 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही थी. गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया 4.36 फीसदी की गिरावट के साथ तो आईसीआईसीआई बैंक 2.6 फीसदी की सुस्ती के साथ ट्रेड कर रहा था. एक्सिस बैंक 1.92 फीसदी टूटा है और टाइटन 1.73 फीसदी नीचे था. बजाज फाइनेंस में 1.54 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही थी.

बैंक निफ्टी में आज भारी गिरावट देखी जा रही है और बाजार की गिरावट में इसका बड़ा हाथ रहा. शुरुआती ट्रेड में बैंक निफ्टी 314 अंकों की भारी गिरावट के साथ 1.67 फीसदी टूटकर 18519 पर कारोबार कर रहा था. बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

Read Also  मुजफ्फरनगर में खुला ‘प्रधानमंत्री चाय वाला’ रेस्टोरेंट

प्री-ओपन ट्रेड में बाजार को देखें तो सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त देखी जा रही थी. बाजार खुलने से पहले सेंसेक्स 152.51 अंक यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 31,250.24 पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा निफ्टी में भी 36.30 अंकों की बढ़त देखी जा रही थी और ये 9173.15 के हरे निशान में कारोबार कर रहा था.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *