रायपुर, 26 मई 2025:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पिता और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल का जीवन समाजसेवा, गौसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की।
कार्यक्रम में सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल सहित उनके परिवारजन और अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।










