Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में किसी के साथ पार्टनरशिप करने के बारे में सोच सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट की राय के बिना इन्वेस्टमेंट करने से नुकसान होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण मन परेशान रहेगा। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कुछ नए लोगों का फायदा मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। बॉस से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। मनोरंजन की चीजों पर आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। संतान के मन में चल रही  उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। ननिहाल पक्ष के लोगों से  आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां से पीछे बिल्कुल न हटे।

 

कर्क राशि : आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके मन में उलझने अधिक रहेंगी। आपको यदि किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे न पड़े। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे कामो में अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिससे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहे, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या आ सकती है।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। किसी दूर रह रहे  परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आपको महिला मित्रों से थोड़ा सावधान रहना होगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कामों में जोश व उत्साह से आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। संतान की संगति पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

 

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसे दोबारा न करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से बातचीत थोड़ा ध्यान देकर करनी होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों  में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने करियर में आगे बढ़ने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आप  कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम हासिल करने मे कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने से आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही कर रहे हैं, बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने लेने के लिए रहेगा, तभी आप कुछ नया कर पाएंगे। आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलें। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से  कोई बात सोच समझ कर बोली होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *