Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा, लेकिन आपके शत्रु भी आपका काम बिगड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी धार्मिक कामों में भी काफी रुचि रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उनके सेहत में कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। समाज में आपके अच्छे कामों की सराहना होगी  और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आप कोई काम समय से पूरा करने के लिए समय निकालेंगे।  आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालेंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को दूर करने का मौका मिलेगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई व्यवसाय करने की ना सोंचे। यदि आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। राजनीति से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ जाएगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होंगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान पढ़ाई-लिखाई को लेकर किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप समय निकालेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी इन्कम के बढ़ने से काफी खुश होंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। बेवजह के भागदौड़ अधिक रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन संबंधित मदद मिल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई समस्या चली आ रही है, तो वह भी दूर होगी। आपके मन में किसी काम को लेकर कोई उलझन है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय में समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कोई जोखिम लेने से बचना होगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। अपने बॉस से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

 

मकर राशि : आज आपको पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे, तभी उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी।

 

कुंभ राशि : आज आप अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करें, तो बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। आप संतान की करियर से निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है। आज आप मित्रों के साथ आनंद में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन भी आनंदमय रहेगा और आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलने से काफी खुश होंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपकी किसी नये काम के प्रति रुचि जागृत  होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और धन को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। भाई व बहनों के साथ से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *