Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज के दिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा और अपने क्रोध को शांत करना होगा। यदि आपको क्रोध आए, तो आपको उसे शांत करके कड़वाहट को अपने मन से दूर करके सभी से मधुरतापूर्ण व्यवहार करना होगा, नहीं तो आपके परिवार के सदस्यों में कड़वाहट आ सकती है। आज आप अपने लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। पारिवारिक जीवन आपको खुशी प्रदान करेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा। आज आपको शासन व सत्ता के गठजोड़ का भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है।आज आपको अपनी किसी सगे संबंधी से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको आज सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज यदि आप किसी जरूरी यात्रा पर जाएं,  तो बहुत बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि इसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधानीपूर्वक जाना है। आज आप अपने किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरते। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में परेशानी खडी कर सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को बनाने में लगाएंगे, जिसका लाभ भी अवश्य ही उठएंगे। आज ऑफिस में आपके द्वारा दिए गए सुझावों को स्वीकार किया जाएगा, जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ रुपयों को कुछ ऐसी जगह निवेश करेंगे, जो भविष्य में उनको दोगुना होकर मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कामों को पूरी फूर्ती से निपटाने में लगे रहेंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको सफलता मिलने की भी पूरी उम्मीद है, लेकिन आज कुछ विरोधी आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने के लिए तैयार रहेंगे, इसलिए आपको उनसे सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति के क्रय विक्रय का मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आज उसमें परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो आज उसमें वह सफल अवश्य होंगे। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अल्पकालीन सफलता मिलने के योग हैं। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता के साथ कहीं बाहर देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशि : आज के दिन आपके घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई कलह चल रही थी तो आज वह समाप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपके कुछ विरोधी भी आपकी तरक्की देखकर जलेंगे,  लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, लेकिन आज आपको किसी निवेश को करने से पहले सोचना होगा, कहीं भविष्य में आपका यह धन वापस ना जाए।

वृश्चिक राशि : आज के दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप यदि अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे भी आ सकते हैं, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातक यदि किसी नए कार्य को करने के लिए सोचेंगे, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपका किसी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। यदि ऐसा नहीं किया, तो यह आपके लिए परेशानी खडी कर सकता है। आज आप अपने माता पिता से सलाह लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कुंभ राशि : आज के दिन आपके वैवाहिक सुखों में व्यवधान आ सकता है। आज आपको कोई ऐसा विपरीत समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा और आपको तुरंत किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज गृहस्थ जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आपको उसे समाप्त करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। यदि आज आप किसी कारोबार को करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको अपने जीवनंसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता रही थी, तो परेशान ना हो, क्योंकि वह थोड़े समय के लिए ही है। आज आपको अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आज आपको अपने कुछ पुराने रिश्तेदार मित्र रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी पैतृक संपत्ति में भी इजाफा होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...