Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा। आपको अपने किसी साथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि कहीं घूमने-फिरने की योजना बना रहे थे, तो आप अपने माता-पिता से पूछ कर जाएं ,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। कोई पुराना मित्र यदि आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा न उखाड़े, नहीं तो वाद-विवाद खड़ा हो सकता है।

वृषभ राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनकी मेहनत रंग लाएगी और उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन उसमें आप अपनी इगो को बीच में ना लेकर आए, नहीं तो वह बढ़ सकता है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

मिथुन राशि : आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपके आपसी वाद विवाद खड़े होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगती है और घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी और आपका कोई परिजन यदि आपसे नाराज चल रहा था, तो उसे भी आप मानने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपके ऊपर यदि कुछ कर्जो था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकते हैं। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, जूते, मोबाइल आदि की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी इन्कम भी बढ़ेगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि उतावलापन हो, तो आप उसमें ढील बिल्कुल न दें। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपका कोई पुराना काम यदि पैंडिंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आज आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ना होगा और जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपको लिए किसी से कोई वादा सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आपको प्रमोशन आदि भी मिलता दिख रहा है।

 

तुला राशि : आपका दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन सेहत को लेकर भी आपका इंतजार हो सकता है और किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। जीवनसाथी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे और परिवार में यदि कलह  चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आज आपका धैर्य और साहस बढ़ने से खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी संतान से किए हुए बातें को पूरा करना होगा। आप अपने घर सुख-सुविधाओं की चीजों में इजाफा करेंगे और किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सुख- सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस में उतार चढ़ाव को लेकर भी थोड़ा टेंशन में रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिन्हें आप तुरंत अपने काम में आगे बढ़ाएं। राजनीति में कार्यरत लोग किसी दूसरे से सलाह ना लें।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आपकी अपने भाई व बहनों से भी खूब पटेगी। सिंगल लोगों की अपने साथी की याद सता सकती हैं, लेकिन भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय के लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपके किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, इसलिए किसी काम में दूसरे से सलाह मशवरा ना करें।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में थोड़ा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी काम को लेकर पार्टनरशिप की,  तो उसमें भी आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आपको अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर कुछ जरूरी टेस्ट आदि करा सकते हैं और यदि आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप अपनी माताजी से सलाह अवश्य करके जाएं।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आपके मन में जल्दबाजी रहेगी और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से काम को लेकर सलाह लेने की कोशिश करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

चक्रवाती तूफान का असर! इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

By Reporter 5 / October 29, 2026 / 0 Comments
  दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *