रायपुर, 7 जून 2025। राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज से चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव* की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने में बेहद कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने किसानों से अधिक संख्या में आम के पौधे लगाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के महोत्सवों से फल और उद्यानिकी फसलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी।
इस आयोजन में आम की 200 से अधिक किस्मों और उनसे बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के 450 से अधिक आम उत्पादक किसानों ने 1200 से ज्यादा आमों की किस्मों को प्रदर्शित किया।
4 किलो वजनी हाथीझुल आम बना आकर्षण का केंद्र
मुख्यमंत्री ने बीजापुर की ‘हाथीझुल’ नामक आम की किस्म को देखकर आश्चर्य जताया, जिसका वजन 2 से 4 किलो तक है। उन्होंने कहा कि ऐसे दुर्लभ किस्में छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रेरित करेंगी।
रायपुर को दिलाएगा नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में आम महोत्सव को और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, जिससे रायपुर को एक नई पहचान मिलेगी।
महोत्सव की अवधि बढ़ाई गई
कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने बताया कि नागरिकों की भारी मांग को देखते हुए महोत्सव की अवधि 9 जून तक बढ़ा दी गई है।
कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कृषि वैज्ञानिकों और विभिन्न राज्यों से आए किसान मौजूद रहे। समारोह में अतिथियों को आम के ग्राफ्टेड पौधे देकर सम्मानित भी किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...