रायपुर, 11 जून 2025।राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता को पदभार ग्रहण की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य हर घर को सहकारिता से जोड़ना है। उन्होंने भरोसा जताया कि नए अधिकारी के नेतृत्व में सहकारी गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु दुधारू गाय वितरण की योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें 6 जिलों में हितग्राहियों को दो-दो गाय दी जा रही हैं। वहीं, पंचायती राज दिवस से प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले गए हैं, जहां ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं मिल रही हैं। अगली पंचायती राज दिवस तक यह सुविधा सभी पंचायतों तक पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में सहकारिता क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख किया और कहा कि किसानों को अब बिना ब्याज के अल्पकालिक ऋण मिल रहा है।
डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में वामनराव लाखे और ठाकुर प्यारेलाल जैसे सहकारिता पुरोधाओं को याद करते हुए बताया कि अपेक्स बैंक अब 40 हजार करोड़ रुपए के टर्नओवर के साथ राज्य की सबसे बड़ी सहकारी संस्था बन गई है। इसके माध्यम से अब तक 7500 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण किसानों को उपलब्ध कराया गया है।
इस बीच कार्यक्रम में मजगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड ने अपने CSR फंड से रायपुर स्थित सत्य साईं हृदय अस्पताल को 2.25 करोड़ रुपए की सहायता राशि सौंपी। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कंपनी का आभार जताया।
समारोह में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित कई विधायक, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...