रायपुर, 11 जून 2025:गरियाबंद जिले के वनांचल और दूरस्थ गांवों में शिक्षा का नया सूरज उग चुका है। वर्षों से शिक्षक विहीन रहे जिन स्कूलों में बच्चे पढ़ाई से वंचित थे, वहां अब नियमित शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत जिले के सभी 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई है।
मैनपुर, देवभोग, छुरा और गरियाबंद ब्लॉकों के मौहानाला, भीमाटीकरा, भरूवामुड़ा, धुमरापदर, पीपलाकन्हार जैसे सुदूर क्षेत्रों के स्कूल अब शिक्षक विहीन नहीं हैं। पहले इन गांवों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब यह चिंता दूर हो गई है।
अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग से सुलझी समस्या
जिले में उपलब्ध अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग कर उन्हें ऐसे स्कूलों में भेजा गया है जहां एक भी शिक्षक नहीं था या पूरे स्कूल की जिम्मेदारी एक शिक्षक के कंधों पर थी। अब अकलवारा, डोंगरीपाली कांदागढ़ी, टीमनपुर, धमना, कुकरार, रावनसिंघी, अमलोर, ओड़ जैसे सभी स्कूलों में शिक्षक मौजूद हैं।
IMG 20250612 WA0006
हाई स्कूलों में भी पूरी स्टाफिंग
देवभोग ब्लॉक के 6 हाई स्कूल पहले केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे थे। अब वहां विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है, जिससे बच्चों को सभी विषयों की पढ़ाई मिल पाएगी।
आदिवासी क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता
कुल्हाड़ीघाट, नकबेल, गोबरा, सहेबीनकछार जैसे दुर्गम गांवों में भी अब शिक्षक पहुंच चुके हैं। शिक्षा विभाग ने पहले जिन 167 स्कूलों में केवल एक शिक्षक था, वहां भी अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की है।
कलेक्टर बी.एस. उईके के निर्देशन में समय-सीमा के भीतर युक्तियुक्तकरण की यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। इससे वनांचल गांवों में शिक्षा का माहौल सशक्त हुआ है और ग्रामीणों ने इस निर्णय का खुले दिल से स्वागत किया है।
अब गरियाबंद का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है — यह पहल बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में राज्य सरकार का एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई है।
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...