Google Analytics Meta Pixel Breaking News: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका - Ekhabri.com

Breaking News: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर क्षेत्र के पास क्रैश हो गया। यह दुर्घटना धारपुर इलाके में स्थित डॉक्टर्स हॉस्टल की 7 मंजिला इमारत से टकराकर हुई, जहां हादसे के वक्त करीब 100 से 150 लोग मौजूद थे।

 

इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू मेंबर्स, 217 व्यस्क, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। यात्रियों में भारत के 169, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का 1 नागरिक था।

 

सूत्रों के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस विमान में सवार थे। वह लंदन में अपने परिजनों से मिलने जा रहे थे।

 

घटनास्थल से उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मलबे, आग और अफरातफरी की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं।

 

फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और बीएसएफ, एनडीआरएफ तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के जवान तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम ने अब तक 40 शवों की बरामदगी की पुष्टि की है।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात कर पूरी जानकारी ली है और खुद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Read Also  ट्रक पर उकेरा विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग मधेश्वर पर्वत का अद्भुत चित्र

 

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घटनास्थल पर एकत्र न हों, ताकि राहत कार्यों में बाधा न आए। सभी से संयम और सहयोग की अपील की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *