Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप अपनी किसी समस्या को छोटा ना समझे, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और किसी बात को लेकर परिवार में यदि अनबन चल रही थी, तो वह आपको समस्या देगी, इसलिए किसी मामले को आप शांत रहकर निपटाने की कोशिश अवश्य करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे वह काफी खुश होंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे और मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल-मुलाकात करने आ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने घर के साथ-साथ दूसरे कामों पर भी ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप राजनीति में हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे, जहां आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आप अपने जरूरी कामों को भी आसानी से निपटाएंगे। धन को लेकर भी आप सीमित खर्चा करेंगे, जिससे आपकी आय भी सीमित रहेगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

कर्क राशि : आज आप अपनी शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य आगे आएं, लेकिन आपको अपने जीवनसाथी से चल रही अनबन को भी बातचीत के जरिए दूर करने की आवश्यकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से भी आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप खूब खुला खर्च करेंगे, फिर भी आपको धन को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। आपके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती हो सकता है और आपको किसी काम को लेकर मनमर्जी चलाने से बचना होगा, नहीं तो वह काम बिगड़ सकते है। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मामले को छोटा नहीं समझना है। आप मौज-मस्ती में रहने के कारण कामों में लापरवाही कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा करने से बचना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई धोखा हो सकता है।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप कामों को करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आपके मन में भ्रम रहने से आपकी समस्याएं और बढ़ेगी। आपका कोई नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक समस्याओं को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामले को निपटाने की आवश्यकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में कुछ बदलाव करेंगे और अपने व्यापार में भी अच्छा धन लगा सकते हैं। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपको परेशानी देगा। यदि आप किसी निर्णय को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि किसी नौकरी से सबंधित कोर्स को ज्वाइन किया था, तो वह आपके लिए बेहतर रिजल्ट लेकर आएगा।

मकर राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे खुश रहेंगे। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं उन्हें समस्या दे रही थी, तो वह आज बेहतर लाभ देगी, जिससे उनकी इनकम भी बढ़ेगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको कुछ टेंशन हो सकती है। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई वादा कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस को आगे ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको अपने घर परिवार के खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

 

मीन राशि : आज आप अपने मित्रों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आप अपने घर-परिवार में चल सही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ था, तो आप उसे निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *