Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज आपको यदि कोई पहले से रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आप अपने कुछ कामों को आगे के लिए भी चला सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले अपना यदि कोई कानूनी कार्य हो, तो उसे आगे के लिए ना टलाएं, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिनके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार का ही कोई सदस्य आपसे ईष्या कर सकता है, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। संतान को यदि कोई परेशानी थी, तो आज वह भी दूर हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित किसी निर्णय को लेना हो, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय के कार्य को जल्दी समाप्त करके अपने घर आएंगे और अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे यदि एक दूसरे के मन में कोई कलह चल भी रही थी, तो वह आपसी बातचीत से समाप्त होगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं। यदि आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपनी  किसी समस्या के कारण परेशान रहेंगे, जिसको आप अपनी संतान से साझा कर सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, जो लोग विदेशों से पढ़ाई कर रहे हैं, क्योंकि आज उन्हें अपने गुरुजनों की मदद से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपको पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपके सामाजिक स्तर पर भी कुछ अच्छे फल प्राप्त होंगे। यदि आज आप व्यवसाय में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके किसी नई योजना को बनाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से अपनी माता को मिलवाने लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से भी आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि : आज आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करनी होगी, तभी आप अपने कामों में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको अपने किसी पिछले किए हुए व्यवहार के कारण पछताना पड़ सकता है, जिसके लिए आप अपने किसी परिजन से माफी भी मांग सकते हैं। आपको राजनीति की दिशा में भी सोच समझकर कदम आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने भाई बहनों से भी कुछ मदद प्राप्त हो सकती है।

तुला  राशि : आज आप अपने बेवजह के खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जो लोग धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह उनको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण वह अपने व्यापार की कुछ योजनाओं को भी सफल कर पाएंगे, जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यवसाय करते हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि  नौकरी में कार्यरत लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा पूरी होगी, उनको कोई और बेहतर अवसर मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक  राशि : आज आपको कुछ ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा, जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह अपने फायदे के चक्कर में आपका नुकसान करवा सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उनके अधिकारी उनकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। आज आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवसाय के छोटे-छोटे लाभ के अफसरों को पहचानना होगा और उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ हासिल कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के सीनियर से भी उनकी तारीफ करते नजर आएंगे। यदि आपका अपने पिताजी के साथ कोई मनमुटाव लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह आज समाप्त होगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह फूले नहीं समाएंगे।

मकर राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, तो उसमें वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। जहां आपको किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज यदि आपकी अपने भाई बहनों से कोई तनाव की स्थिति चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, जो लोग पहले से किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, उनके कष्टों में वृद्धि होगी, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आज आपको अपने व्यवसाय में भी अपने मन की बात किसी को साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका मित्र है अथवा शत्रु, आपको अपने शत्रुओं को भी पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके आस पास हो सकते हैं। यदि आपने ऐसे किसी व्यक्ति पर भरोसा किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि : आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आज उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने व्यवसाय में आ रही परेशानियों को हल करने के लिए अपने पिताजी से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो लोग साझेदारी में किसी व्यवसाय को करते हैं, उन्हें आज मन मुताबिक लाभ मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं वह आपको धोखा तो नहीं दे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो उनको प्रिय हो, जिसे वे आसानी से सायंकाल तक समाप्त करके अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य और जीवनसाथी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...