Google Analytics Meta Pixel कुलदीप की वापसी, रवि बिश्नोई को मिली पहली बार जगह - Ekhabri.com

कुलदीप की वापसी, रवि बिश्नोई को मिली पहली बार जगह

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की घुटने के आपरेशन के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है। वहीं, युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और आलराउंडर दीपक हुड्डा को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए चुना गया। बीसीसीआइ की सीनियर चयन समिति ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी। चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर नहीं जा पाने वाले रोहित शर्मा टीम की अगुआई करेंगे। पूर्व कप्तान विराट कोहली को दोनों टीम में रखा गया।
आलराउंडर वेंकेटश अय्यर को दक्षिण अफ्रीका में लचर प्रदर्शन के कारण वनडे टीम में नहीं चुना गया। उनकी जगह आलराउंडर दीपक हुड्डा को टीम में रखा गया। हालांकि वेंकटेश को टी-20 टीम में जगह मिली है। हुड्डा को इससे पहले श्रीलंका में निदहास ट्राफी के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वाशिंगटन सुंदर कोरोना के कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं जा पाए थे और अब उनकी दोनों टीम में वापसी हुई है जबकि रविचंद्रन अश्विन दोनों सीरीज से बाहर कर दिया गया। बिश्नोई, हर्षल पटेल और हुड्डा आइपीएल की खोज हैं। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। बिश्नोई अगले आइपीएल में नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से खेलेंगे। बिश्नोई को दोनों टीम में चुना गया है। भुवनेश्वर कुमार को टी-20 टीम में बरकरार रखा गया, लेकिन उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया।
कोहली और रवि शास्त्री के युग में कुलदीप को विशेष प्राथमिकता नहीं दी गई थी, लेकिन अब वह टीम में तुरुप का इक्का बन सकते हैं। कुलदीप ने पिछले साल घुटने का आपरेश्ान करवाया था। कोरोना नियमों के कारण यह सीरीज केवल दो शहरों में खेली जाएगी।
वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।
टी-20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्रा सिंह चहल, वाशिंगटन सुंदर, मुहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...