Google Analytics Meta Pixel रूस ने हमला किया तो अमेरिका पुतिन पर लगाएगा प्रतिबंध - Ekhabri.com

रूस ने हमला किया तो अमेरिका पुतिन पर लगाएगा प्रतिबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमला करने पर वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। ब्रिटेन ने भी पुतिन पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाने की संभावना से इन्कार नहीं किया है। जवाब में रूस ने कहा है कि इस तरह के प्रतिबंधों से राष्ट्रपति पुतिन को कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन इसके राजनीतिक नतीजे बेहद खराब होंगे।
यूक्रेन के नजदीकी देशों में नाटो के सैनिकों व हथियारों की तैनाती और 8,500 अमेरिकी सैनिकों को कार्रवाई के लिए तैयार किए जाने के बाद राष्ट्रपति बाइडन की ओर से यह बयान आया है। इस बीच यूक्रेन को मदद के रूप में दिए जा रहे अमेरिकी हथियारों-उपकरणों की तीसरी खेप भी कीव पहुंच गई है। जर्मनी ने सैनिकों के इस्तेमाल के लिए पांच हजार हेलमेट यूक्रेन भेजे हैं। उसने यूक्रेन को किसी भी तरह के हथियार देने से इन्कार कर दिया है। उधर रूस ने पश्चिमी देशों पर क्षेत्र में सैनिक तैनात कर और लगातार हथियार भेजकर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। कहा है कि वह यूक्रेन पर हमला करने नहीं जा रहा, वह क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अमेरिका से सुरक्षा प्रस्ताव पर गारंटी मांग रहा है। इसमें यूक्रेन को नाटो में शामिल न किए जाने, वहां पर किसी अन्य देश के हथियार तैनात न किए जाने और पूर्वी व मध्य यूरोप से नाटो के हथियारों की तैनाती हटाए जाने संबंधी मांगें हैं।
उल्लेखनीय है कि नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) अमेरिका के नेतृत्व वाला सैन्य संगठन है। इसमें सभी प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं। यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की संभावना को देखते हुए रूस ने महीने भर से उसकी सीमा पर करीब एक लाख सैनिकों और भारी हथियारों की तैनाती कर रखी है। हाल के दिनों से रूस ने यह तैनाती बढ़ाकर यूक्रेन को तीन तरफ से घेर लिया है। इसके चलते यूक्रेन पर रूस के हमले का खतरा बढ़ गया है।
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सबसे बड़ी सैन्य तैनाती है और युद्ध की स्थिति में दुनिया बदल सकती है। बाइडन ने अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेन के नजदीक तैनात करने की बात कही है लेकिन अमेरिकी सैनिकों को यूक्रेन की सीमा के अंदर युद्ध में शामिल होने के लिए भेजने से इन्कार कर दिया है। कहा है कि यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं है, इसलिए वहां सैनिक नहीं भेजे जाएंगे। युद्ध छिड़ने पर पुतिन पर प्रतिबंध लगाने का बाइडन ने संके त दिया है। इससे पहले अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, सीरिया के राष्ट्रपति बश्ार अल-असद और लीबिया के राष्ट्रपति रहे मुअम्मर गद्दाफी पर प्रतिबंध लगा चुका है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...