Google Analytics Meta Pixel America की इस मॉडल और एक्ट्रेस का बिस्किट खाने से हुआ ब्रेन डैमेज, वह न बोल पा रही और न चल - Ekhabri.com

America की इस मॉडल और एक्ट्रेस का बिस्किट खाने से हुआ ब्रेन डैमेज, वह न बोल पा रही और न चल

ग्याकेलोन का पीनट बटर बिस्किट खाने के बाद अमेरिका की मॉडल और एक्ट्रेस शांटेल का ब्रेन डैमेज हो गया। यह मामला में अदालत में तो लास वेगास की अदालत ने उनके मेडिकल खर्चे और मानसिक-भावनात्मक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उनके परिवार को 29.5 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 222 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया है।

साल 2013 में शांटेल लास वेगास में मैजिक फैशन ट्रेड शो में मॉडलिंग कर रही थीं। इस दौरान उनकी दोस्त तारा ने उन्हें दही जैसा टेस्ट करने वाला योगर्ट और प्रेट्जेल दिया था। प्रेट्जेल एक प्रकार का बिस्किट होता है और इस बिस्किट में पीनट बटर भी था। शांटेल को पीनट बटर से एलर्जी थी,  लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इस बिस्किट में पीनट बटर मौजूद है। यह बात उनकी दोस्त तारा को भी नहीं पता था कि शांटेल को पीनट बटर से एलर्जी है। शांटेल इसे खाने के बाद ही एनाफायलेक्टिक शॉक में चली गई थीं।

एनाफायलेक्टिक शॉक की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब किसी इंसान को एलर्जी का रिएक्शन हो जाता है। ये काफी दुर्लभ होता है, लेकिन अगर इसका इलाज ना किया जाए तो ये जानलेवा भी हो सकता है। ये आमतौर पर फूड एलर्जी और कीड़े-मकोड़ों के काटने से होता है। इस शॉक की स्थिति में epinephrine नाम का ड्रग दिया जाता है। हालांकि इस ड्रग को फौरन ना दिया जाए तो हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। शांटेल के वकील ने भी कहा कि जब वे अस्पताल गए तो उन्हें ये ड्रग नहीं दिया गया था जिससे शांटेल के हालात और भी ज्यादा खराब हो गए थे।

Read Also  जापान एपल और गूगल के खिलाफ शुरू करेगा जांच

उस समय शांटेल की उम्र 27 साल थी और वे इसे खाकर शॉक में चली गई थीं। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अस्पताल में उनके हालात ज्यादा खराब हो गए। शांटेल के वकील क्रिस मॉरिस का कहना था कि मेडिकवेस्ट नाम के अस्पताल की ट्रीटमेंट के बाद शांटेल का दिमाग कुछ मिनटों के लिए बंद हो गया था।

शांटेल को इस धनराशि मिलने का मुख्य कारण ये भी है कि उन्हें समय पर पैरामेडिक्स सही ट्रीटमेंट उपलब्ध नहीं करा पाए थे। मॉडल के वकील ने भी कहा था कि एलर्जी के रिएक्शन के चलते मॉडल को epinephrine की जरूरत थी लेकिन उन्हें ये ड्रग नहीं उपलब्ध कराया गया था।

गौरतलब है कि 35 साल की शांटेल इस घटना से अब तक उबर नहीं पाई हैं। उन्हें अब भी लकवा मारा हुआ है। वे 24 घंटे अपने परिवार की देख-रेख में हैं। वे सिर्फ एक आई गेज कंप्यूटर के सहारे अपने आसपास लोगों से कम्युनिकेट कर पाती हैं।

पिछले आठ सालों से शांटेल अपने मां-बाप के डाइनिंग रूम में रह रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे यूट्यूब वीडियो देखकर गाना गाने की कोशिश करती हैं और फेस के एक्सप्रेशन्स के सहारे डांस करने की कोशिश करती हैं। वही मॉडल की फैमिली लंबे संघर्ष के बाद इस फैसले से संतुष्ट दिखी।

गौरतलब है कि पीनट्स के एलर्जी रिएक्शन में खुजली और नाक से पानी आना जैसी चीजें शामिल हैं। हालांकि इसके चलते एनाफायलेक्सिस की संभावना भी होती है। एनाफायलेक्सिस के चलते ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और जीभ में सूजन आ सकती है और इंसान को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

Read Also  ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिला अजीबोगरीब जीव, आंखों पर नहीं होगा यकीन

इसके चलते बेहोशी, ब्रेन डैमेज और मौत भी हो सकती है। शांटेल के पिता को उम्मीद है कि उनकी बेटी कम से कम अगले दो दशक तक अपनी जिंदगी ठीक से गुजार सकती हैं। वे इस धनराशि से अपनी बेटी के इलाज का खर्च उठाते रहेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

वंदेमातरम् की धुन पर सजी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, दिखा अद्भुत संगम

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...