Google Analytics Meta Pixel मंत्री भेंड़िया ने नशा मुक्त छग बनाने दिलाया संकल्प - Ekhabri.com

मंत्री भेंड़िया ने नशा मुक्त छग बनाने दिलाया संकल्प

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष अनिला भेड़िया की अध्यक्षता में रायपुर के कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में 30 जनवरी को सुबह 8 बजे नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने नशामुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का आव्हान किया और जनसामान्य तथा अधिकारी- कर्मचारियों को नशामुक्ति के लिए शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ योग आयोग के फेसबुक लाईव के माध्यम से रायपुर के बाहर निवासरत योग साधक एवं जनसामान्य द्वारा आनलाइन संकल्प एवं शपथ लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ योग आयोग और समाज कल्याण विभाग के रायपुर जिला कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण और नशामुक्ति के पक्ष में जनमत विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। श्रीमती भेंड़िया ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राज्यगीत अरपा पैरी के धार….., रामधुन और नशामुक्ति के गीतों के साथ नशामुक्ति कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के सक्रिय 55 नशामुक्ति योग दूतों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान की पुस्तिका महात्मा गांधी और प्राकृतिक चिकित्सा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक करने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महात्मा गांधी का विचार था कि भारत देश स्वच्छ,सुंदर और नशामुक्त हो: भेंड़िया श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि महात्मा गांधी का विचार था कि भारत देश स्वच्छ,सुंदर और नशामुक्त हो। आज देश स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसे हमें नशामुक्ति की ओर आगे बढ़ाना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संकल्प के अनुसार समाज कल्याण विभाग नशामुक्ति के लिए काम कर रहा है। विभाग सभी वर्गो के लोगों के जीवन में आसानी के लिए कई योजनाएं संचालित करता है, इसका एक हिस्सा नशामुक्ति भी है। नशे में आज हर वर्ग के लोगों को जकड़ कर रखा है, जिसमें ज्यादातर नौजवान है। हम योग, गीत, कविता, नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने और इसके दुष्परिणामों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि योग प्राचीन काल से मानसिक और शारीरिक परेशानियों से बाहर निकलने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुआ नि:शुल्क योग प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला कलेक्ट्रेट रायपुर के गार्डन में एक फरवरी से फिर से प्रारंभ किया जाएगा। हम 10 जिलों से नशामुक्ति अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत ब्लॉक स्तर से होते हुए धीरे-धीरे पंचायतों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। मेरा विश्वास है कि इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। नशे से पूरा परिवार बिखरता है। नशामुक्ति अभियान से जुड़कर महिलाएं अपने आस पड़ोस के परिवार को नशामुक्ति के लिए समझा ले तो, इससे बहुत फर्क पड़ेगा और हम नशामुक्त गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपना पूरा कर सकेंगे। देश में हर साल 5 प्रतिशत लोगों की मौत शराब पीने से संचालक श्री पी.दयानंद ने कहा कि देश में हर साल 5 प्रतिशत लोगों की मौत शराब पीने से हो जाती है। एक प्रतिशत लोग तम्बाखू और अन्य नशे करते हैं। हमें लोगों को जागरूक कर मांग और आपूर्ति की कड़ी को तोड़ना है। इसके लिए विभाग ने रोड मैप तैयार किया है। हम भारतमाता वाहिनी और योग आयोग के सहयोग से ग्राम से राज्य तक समन्वित प्रयासों के साथ नशामुक्ति के लिए कार्य करने जा रहे हैं। संभाग स्तर पर रायपुर, दुर्ग और सूरजपुर में नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र शुरू किए गए हैं। आगे हर जिला मुख्यालय में नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र खोलने की योजना है। समाज और परिवार में ज्यादातर समस्या नशे के कारण कलेक्टर श्री एस.भारतीदासन ने कहा कि समाज और परिवार में ज्यादातर समस्या नशे के कारण होती है। तकनीकी विकास के दौर में नशीले पदार्थों को भी खुला बाजार मिला है। इसका असर छोटे से लेकर बड़ो तक दिखाई देता है। नशामुक्ति के संदेश देकर यदि हमें एक परिवार को पीड़ा से मुक्त कर सके, तो वह मानवता की सच्ची सेवा होगी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्थाओं के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिये भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन किया गया तथा नशापान से होने वाले दुष्परिणामों को फ्लैक्स के माध्यम से प्रदर्शित कर जनसामान्य को नशामुक्ति के लिये जागरूक किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...