Google Analytics Meta Pixel क्या हुआ वादों का, भाजपा ने खोला मोर्चा - Ekhabri.com

क्या हुआ वादों का, भाजपा ने खोला मोर्चा

रायपुर। रायपुर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ शहर जिला के भाजपा जल्द ही मोर्चा खोलेंगे। रायपुर पश्चिम विधानसभा के सभी पार्षदो एवं संघठन के पदाधिकारियों की बैठक में कांग्रेस के किए गए वादों को गिनाया गया और वादें पूरे नहीं होने की जमकर आलोचना की गई। बैठक में टेंकर मुक्त रायपुर, राजधानी में बढ़ता अपराध, घर मालिकों को पट्टा मिलने वाले पट्टा जैसे विषय पर जमकर निशाना साधा।

बैठक में रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न वार्डों में इस विधानसभा काल के 2 वर्षों एवं नगर निगम के गठन के 1 वर्ष के पहले प्राथमिकता के आधार पर भाजपा शासन के समय से विकास के जो कार्य एवं बजट स्वीकृती आबंटित कर भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ कर दिए गए थे वो सभी कार्य कांग्रेस की सरकार आने के बाद दुर्भावनापूर्ण तरीके से रोक दिए गए हैं या उनका आबंटन वापस ले लिया गया है।

यह दुख का विषय है कि पिछले 25 महीने में पश्चिम विधानसभा के हर वार्ड हर गली मोहल्ले में हर तरफ बड़े बड़े गड्ढें हो गए हैं , जन विकास कार्यो की जगह वर्तमान क्षेत्रीय विधायक का ध्यान केवल सस्ता प्रचार पाने में लगा रहता है , विधानसभा छोड़कर अब केवल बाहर भ्रमण और टेंडर ठेकों में अपने लोगों को प्राथमिकता देकर उपकृत करने में, उनके पार्टी समर्थकों द्वारा अधिकार पूर्वक अवैध शराब की तस्करी में संलिप्तता पाई गई हैं।

असुक्षित हैं महिलाएं

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम की पिछले कुछ समय में अपराध भी बढ़ा है। बहन बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। कई तरह की घटनाओं ने लोगों में असुरक्षा कि भावना को हावी कर दिया है।

Read Also  जोधपुर में 12वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी

गरीब मजदूर लोगों की थानों में कोई सुनवाई नहीं है , जनता ने चुनाव में पश्चिम के विकास को अनवरत रखने की कामना के साथ एक बदलाव कर कुछ अधिक उम्मीदे की थी परंतु अब लगभग 2 वर्षो में विकास पूर्णतया शून्य देखने को मिल रहा है जिससे जनमानस परेशान है

क्या हुआ पट्टा वितरण का

बैठक के दौरान राजेश मूणत ने कहा विधानसभा चुनाव के पहले लोगों के घर जाकर पट्टा वितरण के फार्म भरवाए गए अब लोगों को पट्टा प्रदान करने के जगह गरीब निवासियों को लंम्बे चौड़े राशि की डिमांड नोटिस जारी कर पट्टा नियमितीकरण का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे लोग हतप्रभ हैं । पट्टाविहीन गरीब झोपड़ी वाले लोगों के पास यदि लाखों रुपये की रकम होती तो वो स्वयं का आवास बना सकते थे। केंद्र की शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अंशदान की रकम निगम औऱ सरकार द्वारा जमा नहीं किया जा रहा जिसके कारण गरीब इस महत्वाकांक्षी योजना से वंचित है, विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में रहने वालों के निगम टैक्स को आधा करने का वादा अब भी अधूरा पड़ा है ।

रायपुर के अधिकांश मतदाता शहरों में निवास करने वाले है जिनको इस योजना से काफी उम्मीदें थी जो झूठी निकली हैं ऐसे मतदाता जिनका छोटा मकान हैं किंतु इस कोरोना काल में बेरोजगारी और व्यवसाय की कमी के कारण भारी भरकम टैक्स चुकाने में असमर्थ हैं , उनको कथित वादे के मुताबिक वर्तमान में रियायत जरूरी है ।

पूर्ववर्ती सरकार के शुरू किये गए टैंकर मुक्त रायपुर के सपने को इन 25 महीनों में ध्यान नहीं दिया गया नए पाइपलाइन का बदलाव, नए कनेक्शन और हर घर नल जल योजना का क्रियान्वयन पूरा नहीं कर पा रहें है इस वर्ष भी गर्मी में शहर टैंकर के भरोसे होगा ऐसी उम्मीद है।

Read Also  NDA गठबंधन:नई सरकार को लेकर नड्डा के घर BJP नेताओं की बैठक, शाह-राजनाथ पहुंचे

आरोप लगते हुए मूणत ने कहा कि शराबबंदी के नारे के साथ आई सरकार परंतु बिना आबाकारी वित्तीय सत्र के रायपुर में कई नए प्रीमियम शराब दुकानें खोल दी गई है शासकीय शराब दुकानों में बिना लॉयसेंस के अवैध आहाते खोल दिये गए जिससे आसपास मारपीट गाली गलौच ट्रफिक जाम जैसे स्थिति निर्मित हो रही है शहरी क्षेत्र में लगातार कई बार बाहर की शराब की खेप का पकड़ा जाना और कार्यवाही न होना भी गंभीर चिन्तन का विषय है। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों सहित सभी चुने हुए पार्षद पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशियों ने सर्वसम्मति से पश्चिम विधानसभा के साथ सभी वार्डों की फैली मूलभूत सुविधा अव्यवस्था एवं सरकार की वादा खिलाफी के साथ “सरकार तुहर द्वार” आंदोलन का विरोध करने निश्चय किया है ।

जिसमें हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा बनाकर सड़क से सदन की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अशोक पाण्डेय, ओंकार बैस, गोवर्धन खण्डेलवाल, बजरंग खण्डेलवाल, सत्यम दुवा, गोपी साहू, नवीन शर्मा, आशु चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष, बी श्रीनिवास राव, अनिल सोनकर, प्रीतम ठाकुर, भुपेन्द्र ठाकुर, महामंत्री, संतोष साहू, विकास सेठिया, संजय सिंह, राजू श्रीवास, नवीन सिंह, दिनेश शर्मा, सन्नी मोहले, गजानंद साहू, पार्षदगण श्रीमती मधु चंद्रवंशी, गोदावरी साहू, कामिनी देवांगन, दीपक जायसवाल, राजेश ठाकुर, रजियन ध्रुव, भोला साहू, कमलेश्वरी वर्मा एवं गज्जू साहू, योगेश शेण्डे, राजू मारकण्डेय, पुरूषोत्तम देवांगन, विनोद अग्रवाल, सुनिल चंद्राकर, आत्माराम बंजारे, अरूण झा, ईश्वर साहू, गोपी साहू, प्रकाश यादव, पंचू भारती, दुर्गा ठाकुर, बसंत वर्मा,पोखराज पटेल, दिलीप यदु, श्रवण शर्मा, लोकश चक्रधारी, जयराम दुबे, बल्ला साहू, पवन केशरवानी आदि लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...