रायपुर, 16 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ को लेकर इस बार उपभोक्ताओं को राहत भरी खबर मिली है। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए घोषित टैरिफ में सिर्फ 1.89% की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सबसे कम है।
घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को राहत
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में केवल 10 से 20 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, कृषि पंपों पर 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, लेकिन इसका भार किसानों पर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में पहले से ही दी जा रही है।
उद्योगों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की पहल
स्टील, रोलिंग मिल और फेरो एलॉय जैसे ऊर्जा-गहन उद्योगों की दरों में कटौती की गई है। इससे राज्य के उद्योगों को प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी और नई निवेश संभावनाएं खुलेंगी।
बिजली आपूर्ति में गुणवत्ता, हानियों में गिरावट
राज्य में शहरी क्षेत्रों में औसतन 23.85 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 23.45 घंटे प्रतिदिन बिजली दी जा रही है। कृषि फीडरों में 18 घंटे सप्लाई दी जा रही है, जो देश में सर्वोच्च है। AT\&C लॉस 23.14% से घटकर 13.79% तक पहुंच चुका है।
ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा निवेश और नया पावर प्लांट
1320 मेगावॉट क्षमता वाला नया थर्मल पावर प्लांट कोरबा में बन रहा है, जिसकी लागत ₹15,800 करोड़ है। इसके अलावा, ट्रांसमिशन, जनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए कुल ₹9,402 करोड़ की योजना बनाई गई है।
घरेलू सौर ऊर्जा को मिलेगा डबल अनुदान
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर ₹78,000 तक केंद्र और ₹30,000 तक राज्य सरकार देगी। इससे घरेलू उपभोक्ता ऊर्जा आत्मनिर्भर बनेंगे।
ऊर्जा समझौतों से रोजगार में आएगी क्रांति
राज्य सरकार व पॉवर कंपनियों ने अब तक ₹3 लाख करोड़ से अधिक के ऊर्जा निवेश समझौते किए हैं। इससे राज्य में ऊर्जा उत्पादन तो बढ़ेगा ही, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...