Google Analytics Meta Pixel कोरोना संक्रमण से अब तक देश में 162 डॉक्टर्स 107 नर्स और 44 आशा वर्कर्स ने जान गंवाई - Ekhabri.com

कोरोना संक्रमण से अब तक देश में 162 डॉक्टर्स 107 नर्स और 44 आशा वर्कर्स ने जान गंवाई

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि संक्रमण के चलते अब तक देशभर में 162 डॉक्टर्स, 107 नर्स और 44 आशा वर्कर्स की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखित तौर पर इसकी जानकारी दी। ये सभी लोग कोरोना मरीजों के इलाज और उनकी पहचान में जुटे थे। देश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 8,579 केस आए, 13,443 मरीज ठीक हुए और 94 मरीजों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों का यह आंकड़ा बीते 271 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 6 मई को 96 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। राहत है कि बीते 24 घंटे में 12 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। सबसे ज्यादा 27 मौत महाराष्ट्र और इसके बाद 17 केरल में हुईं। ये ही दो राज्य ऐसे रहे जहां 10 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई।देश में अब तक कोरोना के 1.07 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.04 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.54 लाख संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 1.60 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली में 56प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राज्य में 56प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिली है। हालांकि अभी लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। मास्क और सैनिटाइजर का यूज करें। सोशल डिस्टेंसिंग भी बनाए रखें।
मौतों के मामले में दुनिया में 18वें नंबर पर पहुंचा भारत
भारत अब हर दिन कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में दुनिया में 18वें नंबर पर पहुंच गया है। अभी सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका, जर्मनी, ब्राजील, मैक्सिको, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन जैसे देशों में हो रहीं हैं। भारत में संक्रमण फिलहाल अन्य बड़े देशों के मुकाबले काफी काबू है। यहां हर दिन 8 से 15 हजार के बीच केस मिल रहे हैं, जबकि अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन में 20 हजार से 1.25 लाख तक नए मरीजों की पहचान हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...