लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविकांत चंदन एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रोफेसर चंदन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बार न केवल केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, बल्कि बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर महिला तस्करी जैसा गंभीर आरोप भी लगाया है।
गुरुवार को किए गए एक पोस्ट में प्रोफेसर रविकांत ने लिखा, धीरेंद्र शास्त्री धर्म की आड़ में महिला तस्करी कर रहा है! इसकी गहन जांच करवाकर दोषी पाए जाने पर धीरेंद्र को फांसी होनी चाहिए।” इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
यही नहीं, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा, पहले भारतीयों के हाथ में हथकड़ी, फिर सीजफायर की धमकी, अब 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माना। मोदी जी की ट्रंप से दोस्ती की और कितनी कीमत देश चुकाएगा…।” जब इन पोस्ट्स के बारे में प्रोफेसर से बात की गई तो उन्होंने कहा, “मैंने पोस्ट किया है और जो मैंने कहा है उस पर कायम हूं।
यह पहली बार नहीं है जब प्रोफेसर रविकांत चंदन विवादों में आए हैं। साल 2022 में उन्होंने काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी प्रकरण पर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद माहौल काफी गरमा गया था। 18 मई, 2022 को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने उनके साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद एक छात्र को निष्कासित कर दिया गया था।
लगभग दो महीने पहले भी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि मुस्कान और सोनम रघुवंशी जैसी महिलाएं संघी विचार की उपज हैं।” इस मामले को लेकर उनके खिलाफ हसनगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। प्रोफेसर द्वारा बार-बार इस तरह के संवेदनशील और गंभीर आरोप लगाए जाने से विश्वविद्यालय का माहौल एक बार फिर गरमाने की आशंका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...