नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025।छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को गति देने के लिए आज बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य की प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर अहम बातचीत की। इस बैठक में 7000 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति देने का आश्वासन मिला।
बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी दी जाए। साथ ही, केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
मुख्य फैसले:
रायपुर शहर में चार बड़े ब्रिज का निर्माण होगा, भूमि पूजन जल्द।
रायपुर से अन्य जिलों तक की सड़कें दो लेन से चार लेन में बदली जाएंगी।
रायपुर-आरंग-बिलासपुर-दर्री के बीच 95 किमी लंबी छह लेन सड़क के लिए डीपीआर जल्द तैयार।
समृद्धि एक्सप्रेसवे का विस्तार रायपुर तक किया जाएगा।
बिलासपुर में 15 किमी लंबी सड़क का निर्माण और कटनी-गुमला मार्ग पर 11 किमी सड़क का निर्माण।
केशकाल क्षेत्र की सड़क को मजबूतीकरण कार्य से लाभ मिलेगा।
बैठक में तय हुआ कि सड़क योजनाओं की प्लानिंग और स्वीकृति के लिए अब गति शक्ति पोर्टल का उपयोग होगा, जिससे मंजूरी की प्रक्रिया तेज होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा,
“सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि विकास और रोजगार का मार्ग हैं। अंजोर विजन 2047 के तहत हर गांव तक बेहतर परिवहन पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...