शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के बदले जमीन और कैश देने का लालच देकर करीब 1 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी अभिलाष मसीह को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी में शामिल उसका साथी प्रवीण मसीह अब फरार है। आरोपियों ने 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के बहाने झांसे में लिया था।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार दवा व्यापारी भागीरथी यादव ने 3 अगस्त को न्यू राजेंद्र नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उनके दोस्त जीवन लाल की मुलाकात अगस्त 2024 में आरोपियों से हुई थी, जिसके बाद ठगी की पूरी योजना बनाई गई।
आरोपियों ने शेयर मार्केट में पांच लाख रुपए लगाने पर 1 हजार स्क्वायर फीट जमीन और छह लाख रुपए प्रतिमाह कैश रिटर्न देने का वादा किया था। तय समय आने के बाद भी आरोपियों ने जब जमीन नाम नहीं की, तो पैसा और दस्तावेज मांगे। आरोपी टालमटोल करते रहे और फिर ऑफिस बंद कर दिया, तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
पीड़ित ने जब आरोपियों के बारे में पता किया, तो पता चला कि आरोपियों ने 10 और लोगों से ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर ने मामला दर्ज कर आरोपी अभिलाष मसीह को गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसके फरार पाटर्नर प्रवीण मसीह की तलाश जारी है।
इनसे हुई ठगी-
1.नेमीन साहू-15 लाख
2.मनीष कुमार साहू-19 लाख 25 हजार
3.जीवन साहू-12 लाख
4.महेश्वर निषाद-24 लाख
5.कुलदीपक-3 लाख
6.इन्द्र कुमार-5 लाख
7.भीखम प्रसाद साहू-5 लाख
8.उत्तम यादव-1 लाख 50 हजार
9.टुकेश्वर निषाद-15 लाख
10.डिगम्बर पाल-6 लाख 50 हजार
11.जयेश वरू-5 लाख
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...