रायपुर, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने कॉफी टेबल बुक ‘संवृत्ति’का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्यपाल के पिछले एक वर्ष के सभी जिलों में किए गए भ्रमण पर आधारित है।
भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए घरों का निरीक्षण किया और महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि ‘संवृत्ति’ बुक राज्य के विकास यात्रा और जनसंपर्क के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्ज करती है। इस पुस्तक में विभिन्न जिलों में हुई बैठकों, जनसंवाद, योजनाओं की समीक्षा और प्रेरणादायक पहल को विस्तार से शामिल किया गया है।










