क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 2027 वनडे विश्व कप के वेन्यू की घोषणा कर दी है। इस मेगा इवेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे संयुक्त रूप से करेंगे। दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट के मुकाबले 8 शहरों—जोहान्सबर्ग, प्रिटोरिया, केपटाउन, डरबन, गेकेबरहा, ब्लोमफोंटेन, ईस्ट लंदन और पार्ल में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 54 मैच टूर्नामेंट में कुल 54 मैच होंगे, जिनमें से 44 दक्षिण अफ्रीका में और शेष 10 मुकाबले नामीबिया और जिम्बाब्वे में आयोजित किए जाएंगे।
इस आयोजन के लिए स्थानीय आयोजन समिति बोर्ड का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कैबिनेट मंत्री ट्रेवर मैनुअल स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में करेंगे। आधिकारिक बयान में सीएसए बोर्ड की अध्यक्ष पर्ल मापोशे ने कहा, “हमारा उद्देश्य एक ऐसा वैश्विक आयोजन करना है, जो दक्षिण अफ्रीका के विविध, समावेशी और एकजुट स्वरूप को दुनिया के सामने पेश करे। यह टूर्नामेंट अपनी शैली, माहौल और अनुभवों में अनूठा होगा, जो खिलाड़ियों, प्रशंसकों और भागीदारों को अविस्मरणीय अनुभव देगा।
दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे की मेजबानी 2003 के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे किसी विश्व कप टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। वहीं, नामीबिया पहली बार विश्व कप की मेजबानी करेगा। यह वनडे विश्व कप का 14वां संस्करण होगा। टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2027 वनडे विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक समूह से शीर्ष 3 टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी। यह फॉर्मेट 2003 विश्व कप में भी अपनाया गया था। मेजबान देशों दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने स्वतः ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके अलावा, 31 मार्च 2027 तक ICC वनडे रैंकिंग में शीर्ष 8 टीमें भी टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर लेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...