Google Analytics Meta Pixel तालिबानी फैसला: अफगानिस्तान में नहीं होगा आईपीएल के मैचों का प्रसारण - Ekhabri.com

तालिबानी फैसला: अफगानिस्तान में नहीं होगा आईपीएल के मैचों का प्रसारण

अफगानिस्तान। यूएई में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई में खेले गए मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत हो गई है. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. स्थगित होने के बाद फैंस बेसब्री से इसकी वापसी का इंतजार कर रहे थे. दुनिया भर में फैंस अब इस लीग का मजा उठा सकेंगे लेकिन अफ गानिस्तान को अपने सुपरस्टार्स को खेलते देखने का मौका नहीं मिलेगा। लीग के पहले फेज से लेकर अब तक अफगानिस्तान में बड़ा बदलाव आया है. अमेरिका की फौज की वापसी के साथ ही तालिबान ने एक बार फिर इस देश पर कब्जा कर लिया है और अब वहां उन्हीं के बनाए नियम और कायदे लागू हैं. तालिबान ने फैसला किया है कि अफगानिस्तान में आईपीएल का प्रसारण नहीं होगा। तालिबान का मानना है कि आईपीएल में गैर इस्लामिक चीजे मौजूद है जिस वजह से उन्होंने यह फैसला किया है. मैच के दौरान नाचती चीयर लीडर्स के अलावा स्टेडियम में बिना सिर ढके औरतों की मौजूदगी को वह गैर इस्लामिक मानते हैं और नहीं चाहते हैं कि अफगानिस्तान में इससे कोई गलत संदेश जाए. अफगानिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार ने इसकी पुष्टी की है. उन्होंने लिखा कि अफगानिस्तान के नेशनल टीवी और रेडियो पर आईपीएल के मैचों का प्रसारण नहीं होगा।
आईपीएल में खेलेंगे अफगानिस्तान के स्टार
आईपीएल में अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं जिसमें राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे स्टार भी शामिल है. तलिबान के कब्जे के समय दोनों ही देश से बाहर थे. फिलहाल दोनों ही खिलाड़ी यूएई में है. राशिद इस दौरान फैंस से लगातार उनके देश के लिए प्रार्थना करने की अपील की। तालिबान ने साफ किया है कि उन्हें पुरुषों के क्रिकेट खेलने से कोई परेशानी नहीं है. पहले भी उनके रहते देश के खिलाड़ी क्रिकेट खेलते थे और अब भी यह जारी रहेगा. हालांकि महिला क्रिकेट को लेकर उन्होंने अब तक स्थिति साफ नहीं की है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...