ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी के एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी हुई है। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर में गोलियों की आवाज भी सुनी गई। पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस द्वारा गोली मारे जाने से पहले, एक महिला और उसके बच्चे सहित दुकानदारों को बेतरतीब ढंग से चाकू मारना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस को कई दुकानों में पीड़ितों की जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा गया, जबकि भीड़भाड़ वाले मॉल में फर्श पर चारों ओर खून बिखरा था। चाकूबाजी की घटना के बाद सिडनी केवेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपने बयान में कहा कि आपातकालीन सेवाओं के लिए वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन पर बुलाया गया। लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया जाता है। घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में एक लड़की द्वारा उसके माता पिता को भेजे गए टेक्स्ट मैसेज के बारे में बताया गया है, जिसमें लिखा था कि उसने गोलियों की आवाज सुनी है और अपनी जान बचाने के लिए एक शोरूम के अंदर छिपी है। मॉल के अंदर अन्य दुकानदारों ने भी घटना के बाद लोगों को अंदर करके अपने शटर डाउन कर लिए, ताकि उनकी जान बच सके। पुलिस ने कहा कि घायल हुए कई अन्य लोगों की हालत गंभीर है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कई पोस्ट में लोगों को घबराहट में मॉल से बाहर भागते हुए और पुलिस की गाड़ियों और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर पहुंचते हुए दिखाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...