सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को आदेश जारी किया है कि Bournvita समेत ड्रिंक्स और Beverages जैसे पेय पदार्थ को हेल्थ ड्रिंक्स की कैटेगरी से हटाने के लिए कहा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक अधिसूचना के जरिए इसकी जानकारी दी है। सरकार का यह बयान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के इस निष्कर्ष के बाद आया है कि खाद्य सुरक्षा-मानक अधिनियम 2006 और इसके नियमों के तहत कोई हेल्थ ड्रिंक्स परिभाषित नहीं है।
खाद्य सुरक्षा और मानकों द्वारा भी यह स्पष्ट किया गया है.10 अप्रैल को जारी इस अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा कि सभी ई-कॉमर्स साइट और प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया जा रहा है कि वे बोर्नविटा समेत सभी पेय पदार्थ को हेल्थ ड्रिंग्स से हटा दें।
इस महीने की शुरुआत में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को डेयरी, अनाज या माल्ट बेस्ड पेय पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक्स’ या ‘एनर्जी ड्रिंक्स’ के रूप में लेबल नहीं करने का निर्देश दिया था। क्योंकि ‘हेल्थ ड्रिंक्स’ शब्द को देश के खाद्य कानूनों में परिभाषित नहीं किया गया है और ‘एनर्जी ड्रिंक्स’ कानूनों के तहत विशेष रूप से कार्बोनेटेड और नॉन-कार्बोनेटेड दोनों तरह के सुगंधित वाटर बेस्ड ड्रिंक्स के तौर पर माना जाता है।
FSSAI ने ई-कॉमर्स साइटों को आगाह किया कि गलत शब्दों का इस्तेमाल कस्टमर्स को गुमराह कर सकता है, इसलिए, इसने सभी ई-कॉमर्स फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBO) को ऐसे पेय पदार्थों को ‘हेल्थ ड्रिंक्स/एनर्जी ड्रिंक्स’ कैटेगरी से हटाकर या अलग करके सुधार करने की सलाह दी। FSSAI ने कहा कि एफएसएस नियम के तहत हेल्थ ड्रिंक्स नाम जैसी कोई चीज ही नहीं है।
नियामक संस्था ने कहा कि इन निर्देश का उद्देश्य सुधारात्मक कार्रवाई के जरिए प्रोडक्स के नेचर और क्वालिटी में स्पष्टता और सुधार बढ़ाना है, ताकि ग्राहकों तक कोई भ्रामक जानकारी नहीं पहुंच सके और लोग एक अच्छा विकल्प चुन सकें। एक मार्केट स्टडी के मुताबिक, मौजूदा एनर्जी ड्रिंक और स्पोर्ट्स ड्रिंक मार्केट का साइज 4.7 अरब डॉलर है और 2028 तक 5.71 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...