उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में NHPC (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन) के धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल के मुहाने पर रविवार को भारी भूस्खलन हुआ। इस हादसे के कारण टनल का प्रवेश द्वार मलबे से अवरुद्ध हो गया, जिससे 19 कर्मचारी और अधिकारी अंदर फंस गए। जिला प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें अब तक 8 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। शेष 11 कर्मचारियों को निकालने की कार्रवाई जारी है।
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि यह भूस्खलन धारचूला के पास ऐलागढ़ क्षेत्र में धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की सामान्य और आपातकालीन टनल के मुहाने पर हुआ। भारी बारिश के कारण हुए इस हादसे में टनल का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। घटना के समय टनल में 19 कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे, जो विभिन्न कार्यों में व्यस्त थे।
जिला प्रशासन, NDRF, CISF, और बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 8 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, और बाकी 11 कर्मचारी भी सुरक्षित हैं। प्रशासन निरंतर उनके संपर्क में है और उनके पास पर्याप्त राशन उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही बाकी कर्मचारियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।
हादसे के समय टनल में मौजूद 19 कर्मचारी और अधिकारी निम्नलिखित थे: चंद्र सोनल (ऑपरेशन क्रेन स्टाफ), शंकर सिंह (डीजेऑपरेटर), संपूर्ण बेस्ट (सब-स्टेशन कर्मचारी), नवीन कुमार (इंजीनियर, मैकेनिकल), प्रेम दुग्ताल (इलेक्ट्रिकल), धन राज बहादुर (मैकेनिकल), गगन सिंह धामी (मैकेनिकल), पी.सी. वर्मा (सिविल, डीएम), ललित मोहन बिष्ट (इंजीनियर, मैकेनिकल), सूर्य गुरुरानी (टेक्निकल इंजीनियर, मैकेनिकल), विष्णु गुप्ता (जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल), भिखारी सोनल प्रकाश दुग्ताल कमलेश धामी सुनील धामी जी. ऑगस्टीन बाबू (डीजीएम, इलेक्ट्रिकल) अपूर्वा राय (डीएम, इलेक्ट्रिकल) इंदर गुंजयाल (इलेक्ट्रिकल) बिशन धामी (कैंटीन स्टाफ)
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी फंसे हुए कर्मचारी सुरक्षित हैं। बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, और BRO की मशीनों के साथ मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टनल के मुहाने को जल्द ही खोल लिया जाएगा, जिसके बाद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...