रायपुर, 03 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर के बेबीलॉन टावर में बीती रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। साहसी युवाओं और प्रशासन की सूझबूझ से इस बड़ी दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जनहानि न होने की सख्त हिदायत दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की।
रेस्क्यू टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए आग की लपटों और धुएं के बीच फंसे सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण यह बड़ी त्रासदी टल गई।
युवाओं की बहादुरी को सलाम, कलेक्टर और एसएसपी ने किया सम्मानित
इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरो रहे साहसी युवाओं को आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सम्मानित किया। सम्मानित किए गए युवाओं में सोमेश साव, देवाशीष बरिहा, आकाश साहू, विशाल यादव, अभिषेक सिन्हा और ए. वेनूगोपाल शामिल हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा,
“इन जांबाज युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना फंसे लोगों की जान बचाई। यह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और हमारे शहर का गौरव हैं।”
एसएसपी ने भी युवाओं के साहसिक कार्य की सराहना की और उन्हें समाज के लिए एक आदर्श बताया।
कैसे हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की शुरुआत रात करीब 11 बजे हुई। बेबीलॉन टावर के एक फ्लोर पर आग लगने के बाद धुआं तेजी से फैल गया।
- घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नंदकुमार चौबे और जिला सेनानी पुष्पराज सिंह सबसे पहले मौके पर पहुंचे।
-
दोनों अधिकारियों ने टीम के साथ सातवें फ्लोर पर जाकर लोगों को समझाया और सुरक्षित बाहर निकालने का रास्ता बताया।
-
रेस्क्यू टीम ने एक दिव्यांग व्यक्ति को गोद में उठाकर बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच गई।
युवाओं ने दिखाई दिलेरी
युवा सोमेश साव ने बताया कि उनके मित्र ने आगजनी की जानकारी दी, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे।
-
वहां पहुंचकर उन्होंने बेसमेंट से फायर उपकरण इकट्ठा किए।
-
गीले कपड़े को मास्क की तरह इस्तेमाल कर सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते हुए आग बुझाने का प्रयास किया।
-
फायर ब्रिगेड कर्मी ए. वेनूगोपाल की मदद से टीम ने फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...