Google Analytics Meta Pixel कबीरधाम में कल से शुरू होगी प्रदेश की पांचवीं फोरेंसिक लैब - Ekhabri.com

रायपुर, 05 सितंबर 2025 (Ekhabri.com)।छत्तीसगढ़ की अपराध जांच व्यवस्था अब और वैज्ञानिक और आधुनिक होने जा रही है। कबीरधाम जिले में प्रदेश की पांचवीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक लैब) 6 सितंबर को शुरू हो रही है। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी है।

 

मुख्य अतिथि होंगे गृहमंत्री

शुभारंभ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राजनांदगांव संतोष पांडे करेंगे। पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

 

अपराध जांच होगी तेज और सटीक

नई फोरेंसिक लैब के शुरू होने से हत्या, डकैती, बलात्कार, साइबर क्राइम और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की जांच और तेज तथा सटीक होगी।

यह लैब आधुनिक उपकरणों से लैस होगी और डीएनए, फिंगरप्रिंट, हथियार, गोली-बारूद और नशीले पदार्थों जैसे सूक्ष्म साक्ष्यों का परीक्षण करेगी।

 

इससे पुलिस को समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी, अदालतों में सुनवाई में देरी कम होगी और अपराधियों को समय पर सजा दिलाने में मदद मिलेगी।

कबीरधाम की यह लैब सिर्फ जिले तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-मंडई और मुंगेली जैसे नजदीकी जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा।

 

राज्यभर के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कानून-व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की प्रयोगशालाओं को आधुनिक मशीनों से सुसज्जित किया गया है। यहां पुलिस के अलावा आबकारी, वन विभाग, एसीबी, एफओडब्ल्यू, सीबीआई, ईडी, डीआरआई, एनसीबी और आईबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के मामलों की भी जांच होगी।

Read Also  6% प्रतिशत ब्याज के दर से मृतक की पत्नी को सेवानिवृत्ति देयक का भुगतान करे विभाग- हाईकोर्ट

 

जिला स्तर पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट और वैज्ञानिक अधिकारियों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। अब कबीरधाम प्रयोगशाला खुलने से इनकी क्षमता और बढ़ेगी और विवेचकों को मौके पर ही वैज्ञानिक मदद मिल सकेगी।

 

मील का पत्थर साबित होगी लैब

कबीरधाम की यह फोरेंसिक लैब न केवल एक नया संस्थान है बल्कि पूरे इलाके को त्वरित और वैज्ञानिक न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *